खाना खाने के बाद है कोल्ड्रिंक पीने की आदत तो लिवर हो सकता है बर्बाद, महिलाओं को हो सकते हैं ये भी नुकसान

एक नयी स्टडी में यह कहा गया है कि, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक कोल्ड्रिंक पीती हैं। लेकिन, इस तरह अधिक मात्रा में कोल्ड्रिंक पीने से उनके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 4, 2024 6:35 PM IST

Side effects of drinking cold drinks: गर्मी-उमस से आराम पाने के लिए लोग सबसे पहले जिस चीज को पसंद करते हैं वह है कोल्ड्रिंक। फ्रिज में रखी बोतल उठाकर पीने की आदत हम सब को होती है। गर्मी से राहत पाना हो या गैस से राहत पाना हो लोग कोल्ड्रिंक ही पीते हैं। बच्चे हो या बड़े सभी को कोल्ड्रिंक पीना पसंद आता है लेकिन इस तरह से बार-बार कोल्ड्रिंक पीना आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

एक नयी स्टडी में यह कहा गया है कि, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक कोल्ड्रिंक पीती हैं। लेकिन, इस तरह अधिक मात्रा में कोल्ड्रिंक पीने से उनके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। इससे लिवर से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है।

स्टडी में कहा गया कि, शक्कर वाले ड्रिंक्स का सेवन रोज-रोज या अधिक मात्रा मे करने से लिवर कैंसर होने का रिस्क बहुत अधिक बढ़ सकता है। इसी तरह कोल्ड्रिंक पीने से महिलाओं में हार्मोन्स से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। यहां पढ़ें कोल्ड्रिंक पीने के अन्य साइड-इफेक्ट्स के बारे में

जहर से कम नहीं है कोल्ड्रिंक पीना, जानें यह कितना नुकसानदायक

फैटी लिवर का रिस्क बढ़ सकता है

कोल्ड्रिंक पीने से लिवर को नुकसान होता है और जो लोग बहुत अधिक मात्रा में या दिन में कई बार ठंडा पीते हैं उनके लिवर को नुकसान भी बहुत अधिक पहुंचता है। कोल्ड्रिंक पीने से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इन सब स्थितियों के कारण नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है जो एक तेजी से बढ़ रही लाइफस्टाइल रिलेटेड बीमारी है।

मोटापा बढ़ सकता है

बोतलबंद ड्रिंक्स में फ्रूक्टोज नामक शक्कर पायी जाती है जो पेट में पहुंचकर ब्लोटिंग बढ़ा देती है। इससे बेली फैट निकल सकता है जो हार्ट अटैक से लेकर डायबिटीज जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकती है।