
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 4, 2021 9:26 AM IST
Drinking Cold Water and Covid Infection: कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर खत्म होने को है और तीसरी लहर आने की आशंका के बीच इससे बचने के उपायों पर भी चर्चा हो रही है। इस बीच कोरोना संक्रमण से जुड़ी एक बात पर हर तरफ चर्चा होने लगी है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि फ्रिज से निकालकर ठंडा पानी पीने से कोरोना वायरस फैल सकता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले वैज्ञानिक यह दावा कर चुके हैं कि फ्रीज़र जैसी ठंडी जगहों पर भी कोरोना वायरस बहुत देर तक ज़िंदा रह सकता है। वहीं, अब गर्मियों का मौसम है तो लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में इस प्रकार के दावों से लोगों में डर का माहौल है। (Drinking Cold Water and Covid Infection in Hindi)
एक्सपर्ट्स का तर्क है कि ठंडा पानी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार (Covid-19 transmission) की वजह नहीं बन सकता। क्योंकि, ऐसा केवल तभी संभव है जब कोई स्वस्थ व्यक्ति किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आता है। रही बात ठंडा पानी पीने के बाद संक्रमण होने की तो इसकी वजह पानी पीने वाले व्यक्ति की कमज़ोर इम्यूनिटी (Weak Immunity) हो सकती है। (Covid Infection Cuses)
जैसा कि बहुत ठंडा पानी पीने या कुछ ठंडा खाने से लोगों को अक्सर ज़ुकाम, सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी परेशानियां होती हैं। चूंकि, कोविड संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण (Early Symptoms of Covid-19 Infection) भी सर्दी-ज़ुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हैं। इसीलिए, लोगों में इस मिथक पर विश्वास करने की संभावना भी बढ़ जाती है कि फ्रिज़ का पानी पीने से कोरोना हो सकता है। ऐसे में गर्मियों में भी बहुत ठंडा पानी पीने की बजाय सादा पानी पीना ही ठीक होता है। (Drinking Cold Water and Covid Infection)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.