Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Side Effects of Beer: गर्मी की तेज धूप और उमस के बीच ठंडा पेय पीने का मन हर किसी को करता है। खासकर यंगस्टर्स ठंडी बीयर का आनंद लेना बहुत पसंद करते हैं। शाम की पार्टी में हर किसी की जुबान पर बस ठंडी बीयर का नाम होता है। यंगस्टर्स अक्सर मानते हैं कि बीयर पीने से शरीर ठंडा रहता है और बीयर पीने का मजा भी दुगना हो जाता है। हां यह बात तो मानी जा सकती है कि ठंडी बीयर पीने में मजा आता है, लेकिन ठंडी बीयर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, इस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन असलियत क्या है? क्या आपने कभी जानने का प्रयास किया? नहीं? क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें लगता है कि गर्मियों में ठंडी बीयर पीने से शरीर ठंडा रहता है। लेकिन अब सच्चाई जानने का समय आ गया है और इस लेख में हम इसी बारे में जानने वाले हैं।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ठंडी बीयर पीने से शरीर को थोड़ी देर के लिए ठंडक महसूस होती है। असल में यह सिर्फ इसलिए होता है, क्योंकि पेय का तापमान शरीर के तापमान से कम होता है और मुंह में पहुंच गले से उतरते समय यह ठंडक का अहसास दिलाती है। लेकिन यह असर केवल अस्थायी है और कुछ ही समय बाद शराब के कारण शरीर के अंदरूनी तापमान बढ़ सकता है और फिर आपको ठंडक का अहसास नहीं होता।
जैसा ही आप जानते हैं कि बीयर में अल्कोहल होता है, जो मूत्रवर्धक यानी डाईयूरेटिक की तरह काम करता है। ऐसे में जब आप ठंडी बीयर का सेवन करते हैं तो यह शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाकर निकालने का काम करने लगती है। गर्मियों में पहले से ही शरीर में पानी की कमी होती है। ऐसे में बीयर पीने से यह स्थिति और बिगड़ सकती है और आपको ज्यादा प्यास लग सकती है। गर्मियों में आपके शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है और बीयर उल्टा आपके शरीर को डिहाइड्रेट करके पानी की कमी कर देती है।
कई शोध बताते हैं कि बीयर में न केवल अल्कोहल होता है, बल्कि शुगर और कैलोरी भी अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में गर्मियों में अगर आप बीयर का सेवन ज्यादा करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है और मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है। यह भी एक बड़ा कारण है, जिस वजह से बीयर को ठंडक का स्वास्थ्यवर्धक विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। शरीर का वजन जितना ज्यादा बढ़ेगा गर्मी उतनी ही ज्यादा लगती है।
बीयर आपको मस्तिष्क को भी प्रभावित करती है। ऐसे में जब आप बीयर पीते हैं तो इससे शरीर की रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं, जिससे त्वचा पर थोड़ी ठंडक जरूर महसूस होती है। लेकिन अल्कोहल मस्तिष्क और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित कर देता है। वहीं जब आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो सिरदर्द, कमजोरी और थकान जैसी परेशानियां आपको होने लगती हैं। गर्मियों के दिनों में जब ऐसी समस्या होती है, तो गर्मी और ज्यादा लगने लगती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।