सुबह उठते ही खाली पेट पिएं पानी, होंगे ये 6 फायदे

खाली पेट पानी पीना आपको सक्रिय रखता है। सुबह उठकर पानी पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 27, 2019 2:57 PM IST

आप ये तो जानते ही होंगे कि शरीर में सबसे ज्यादा पानी होता है, लगभग 70 प्रतिशत पानी शामिल होता है शरीर में। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट और त्वचा हेल्दी रहती है। पानी पीने के कई और भी सेहत लाभ होते हैं, पर क्या आपने कभी सुबह उठकर चाय की बजाय खाली पेट पानी पिया है? नहीं पीते हैं, तो जरूर पिएं, क्योंकि सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन में सुधार, ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। जानें, खाली पेट पानी पीने से शरीर पर और क्या-क्या लाभ होते हैं...

खून करे साफ

जब आप खाली पेट पानी पीते हैं, तो कोलन की सफाई होती है। इससे पोषक तत्व अवशोषित होते हैं। शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे खून साफ होता है।

सर्दी में ज्यादा पानी पीना कब हो सकता है नुकसानदेह ?

इम्यून सिस्टम हो बूस्ट

शरीर के संपूर्ण सेहत के लिए पानी बहुत आवश्यक है। पानी शरीर में फ्लूड बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। खाली पेट पानी पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से आप कई रोगों से बचे रहते हैं। यह संक्रमण से लड़ने में भी मदद कर सकता है।

मेटाबॉलिज्म दर ठीक हो

नियमित ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है। जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं, वे यदि खाली पेट पानी पिएं, तो इससे डाइट को बढ़ावा मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म दर को लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करता है।

अदरक वाला पानी पिएं, होंगे ये 4 फायदे

भूख बढ़ाए

पानी से आंतों की साफ-सफाई होती है। जब आप सुबह खाली पेट पानी पीते हैं, तो इससे सुबह भूख लगती है और आपको नाश्ता करने का मन करता है। साथ ही गले, मासिक धर्म, आंखों, पेशाब और किडनी संबंधी कई समस्याएं आपसे कोसों दूर रहती हैं।

झटपट वजन कम करना है, तो पिएं गुनगुना पानी

नई कोशिकाओं का निर्माण

खाली पेट पानी पीने से आप सक्रिय रहते हैं। इससे नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, जिससे अधिक ऑक्सीजन आपकी कोशिकाओं तक पहुंचती है। ऐसे में शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

मल त्याग में आसानी

खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र को विनियमित करने में सहायता मिलती है। अधिक मात्रा में पानी पीने से मल त्याग करने में आसानी होती है। जो सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं, उन्हें कब्ज की शिकायत नहीं होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.