... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 24, 2017 12:47 PM IST
Tulsi or peppermint tea has anti-inflammatory, antioxidant, digestive, stimulant, and stress-relieving properties, among others, which make it a very effective and popular beverage for those interested in natural healing. It helps to balance the hormones, lowers stress and reduces anxiety.
ताज़ा और गर्म चाय या कॉफी के साथ हममें से ज़्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं। अगर आप तनाव में या आपको आलस महसूस हो रहा है, तो एक कप चाय पीने से आप फिर से तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में पूरा दिन काम करने के बाद शाम को घर आने पर अगर एक कप गर्म चाय मिल जाए तो आपको हल्का महसूस होने में मदद मिलती है। लेकिन अगली बार जब भी आप चाय बनाएं, तो उसमें तुलसी के कुछ पत्ते भी डालें। तुलसी के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और एंटी-इन्फ्लैमेटरी तत्वों से भरे होते हैं, जो न केवल तनाव से राहत देते हैं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी हैं। यह तो आपने भी सुना होगा कि खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। यह पाचन क्रिया भी सुधारता है और रोज़ सुबह गर्म पानी के साथ तुलसी के पत्ते खाने से आपको एसिडिटी से राहत मिलती है।
तुलसी के पत्तों से पाएं मानसिक तनाव से राहत
अस्त-व्यस्त जीवन और प्रदूषण के कारण आप शारीरिक रूप से कमज़ोर हो जाते हैं और आपकी मानसिक सेहत भी प्रभावित होती है। यह केमिकलवाले प्रदूषक जहरीले साबित होते ही हैं साथ ही साथ, ये आपकी पूरी सेहत को बिगाड़कर आपको चिंता और तनाव के खतरे में डालता है। हालांकि आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इन केमिकल्स और प्रदूषण से बच नहीं सकते, लेकिन नियमित रूप से एक कप तुलसी चाय पीने से इनके प्रभाव को कम कर सकते हैं।[1] दरअसल तुलसी के पत्तों से न केवल शरीर की कोशिकाओं और अंगों की सुरक्षा और नमी को रोकने में मदद मिलती है, बल्कि मन को शांत करने से तनाव भी कम होता है। यह कई डिप्रेशन से परेशान लोगों के लिए भी मददगार है जिनकी मेमरी और दिमाग के कामों पर तुलसी की चाय पीने से सकारात्मक प्रभाव होता है और कई मनोवैज्ञानिक लाभ भी मिलते हैं।
आयुर्वेद में, यह आमतौर पर तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचने के लिए तुलसी को एक दवा के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से फायदा पहुंचाता है और इस प्रकार, तनाव संबंधी रोगों को रोकता है। यही कारण है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए नियमित तुलसी चाय पीने की सलाह देते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.
संदर्भ: 1. Cohen MM. Tulsi – Ocimum sanctum: A herb for all reasons. J Ayurveda Integr Med. 2014 Oct-Dec;5(4):251-9. doi: 10.4103/0975-9476.146554. Review. PubMed PMID: 25624701; PubMed Central PMCID: PMC4296439.