पेटदर्द और अपच से राहत पाने का आसान और कारगर उपाय

अगर अपच की वजह से आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो नियमित रूप से पुदीने की चाय जरूर पिएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 10, 2017 12:19 PM IST

पेट खराब होने पर आप क्या करते हैं? जाहिर है तुरंत राहत पाने के लिए या तो आप गोली खाएंगे या फिर कुछ घरेलू उपचार के लिए अपना किचन छान मारेंगे। अगर आप अक्सर अपच की वजह से पेटदर्द या बेचैनी महसूस करते हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप गोलियां ही खाएं। इससे तुरंत आराम पाने के लिए आप नैचुरल रेमेडी भी ट्राई कर सकते हैं। प्रिस्क्रिप्रे इंटरनेशनल के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पेपरमिंट टी यानि पुदीने की चाय पीने से से पेटदर्द और बेचैनी को कम करने में मदद मिलती है।

पुदीने की चाय ही क्यों

ग्रीन टी की तरह पेपरमिंट टी के भी अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। क्या आप जानते हैं पुदीने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं? इससे पेटदर्द और बेचैनी से ही नहीं दांत के दर्द और बुखार से भी राहत मिलती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स गुण होते हैं जिससे पेटदर्द और बेचैनी कम होती है। पेपरमिंट टी में वॉलोटाइल ऑयल होते हैं, जो गॉल ब्लैडर को उत्तेजित करते हैं और पाचन में सहायता करते हैं। इसके अलावा इसका शरीर पर सुखदायक प्रभाव पड़ता है और पाचन में सुधार होता है। साल 2008 के एक अध्ययन के अनुसार, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित लोगों को पेपरमिंट एस्सेंशियल ऑयल से भी पेटदर्द और डायरिया को कम करने में मदद मिलती है।

घर पर ऐसे बनाएं पुदीने की चाय

  • इसकी चाय बनाने के लिए आपको पुदीने की कुछ पत्तियां और गर्म पानी चाहिए।
  • एक कप पानी में आधा चम्मच पुदीने के पत्ते डालें।
  • पत्तों को कम से कम पांच मिनट तक हल्का भूरा होने तक उबलने दें।
  • पानी को छानकर अलग कर लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
  • आप टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद और आधा चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

  • यह सिर्फ एक नैचुरल रेमेडी है। अगर आपको इससे फायदा नहीं होता है, तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- Herbal remedies for dyspepsia: peppermint seems effective. Prescrire Int. 2008. Jun;17(95):121-3. PubMed PMID: 18630390.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source