पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए पीएं मेथी की चाय

क्या periods के दौरान बहुत अधिक दर्द सहना पड़ता है? तो मेथी की चाय बनाकर पीएं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 20, 2017 1:16 PM IST

मेथी को उसके ब्लड ग्लूकोज को कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए, लोग मेथी को सब्जी या लड्डू में मिलाकर खाते हैं। कई भारतीय करी और सब्ज़ियों में मेथी के दाने का तड़का भी लगाया जाता है। मेथी न केवल डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छी है,  बल्कि यह महिलाओं के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकती है। जब मेथी के बीज या पत्ते के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो मेथी ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं में दूध ज़्यादा बनाता है। यह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, कई महिलाओं को पता नहीं है कि मेथी पीरियड्स के दौरान पेट में होनेवाले दर्द से राहत भी दिला सकती है। जी हां! आपको बस इतना ही करना है कि, पीरियड्स के दौरान दर्द कम करने के लिए पीरियड्स से कुछ दिनों पहले से एक कप मेथी की चाय पीनी है।

घर पर मेथी चाय कैसे बनायी जा सकती है?

हालांकि महिलाओं मेथी के बीज को तड़के (स्वाद बढ़ाने के लिए भी) में इस्तेमाल कर सकती हैं या करी-दाल जैसी चीज़ों में मेथी के पत्ते मिला सकती हैं, थेपला या मेथी के परांठे बनाकर भी खाए जा सकते हैं। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान मेथी चाय पीने से काफी राहत मिल सकती है। मेथी की चाय बनाने का तरीका हम यहां लिख रहे हैं:

  • एक पैन या बर्तन में, 4 कप पानी लें। इस पानी में उबाल आने तक मध्यम आंच पर इसे गरम करें।
  • जैसे ही उबाल आ जाए, आंच कम कर दें और एक चम्मच मेथी के बीज इसमें मिलाएं।
  • ढक्कन के साथ पैन को कवर करें और कम आंच पर 5 मिनट के लिए इसे उबलने दें।
  • थोड़ी देर में पानी में मेथी का रंग घुलने लगेगा और पानी का रंग थोड़ा पीला होना शुरु हो जाएगा। अब आंच बंद कर दें और इसे शांत होने दें।
  • अब इस पानी को छान लें।

मेथी के बीजों से तैयार इस पानी को किसी बोतल में भरें और पीरियड्स के समय तकलीफ को कम करने के लिए दिनभर यही पानी पीएं।

Read this in English

अनुवादक:Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत: Shutterstock

संदर्भ: Ramesh C. Garg, Fenugreek: Multiple Health Benefits, Nutraceuticals, 2016, pp. 599-617.