
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 22, 2019 1:29 PM IST
इलायची को दूध में मिलाकर पीने से काफी फायदा होता है। © Shutterstock
आप अक्सर दूध में हल्दी, घी, केसर आदि डालकर पीते हैं, पर क्या कभी दूध में इलायची डालकर पिया है? इलायची सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है, लेकिन इसे दूध में डालकर पीने से दूध और भी ज्यादा हेल्दी हो जाता है। इलायची पाचन के स्वास्थ्य में सुधार करती है, कैंसर से बचाती है। इसका लाभ उठाने के लिए आप दूध में इलायची डालकर पी सकते हैं।
शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है इमली, जानें इसके फायदे
दूध में इलायची डालकर पीने के फायदे
- पोटैशियम, कैल्शियम, रिबोफाल्विन, नियासिन, विटामिन-सी और मैग्नीशियम से भरपूर इलायची हमारे स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। इलायची और दूध का प्रयोग एंटीसेप्टिक, पाचन और मूत्रवर्धक तथा टॉनिक के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
- दूध में इलायची डालकर पीने से पेट की स्टमक लाइनिंग में हुआ सूजन कम होता है। दिल की धड़कन और मितली ठीक होती है। इलायची और दूध की जीवाणुरोधी गुण सांस की समस्या से राहत प्रदान करती है।
पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर करे चूना, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
- इसके अलावा सादे दूध में इलायची मिलाकर पीने से एनिमिया की समस्या ठीक होती है। त्वचा की झुर्रियां दूर होती हैं। यह आयरन और कैल्शियम के साथ मैंगनीज व अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
इलायची के लाभ
पुरुषों के लिए वरदान है लौंग, यौन सेहत सुधारने के साथ कई तरह से पहुंचाता है लाभ