
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 20, 2021 2:32 PM IST
Dragon Fruit: ड्रैगन फ्रूट से बच्चों में तुरंत दूर होती है एनीमिया की कमी, तेजी से बढ़ता है हीमोग्लोबिन लेवल
ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) को दुनिया का सबसे ताकतवर फल माना जाता है। इस फल की बनावट बहुत अलग होती है। इस फल का साइंटिफिक नाम हिलोकेरेस अंडटस (Hylocereus Undatus) है और ये कैक्टस फेमिली से संबंधित गुलाबी रंग का एक रसीला फल है। इसमें मौजूद तमाम एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। बुधवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) का नाम बदलकर कमलम रख दिया है। ऐसे में अब वहां की जनता ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) को कमलम नाम से जानेगी।
अगर ड्रैगन फ्रूट के फायदों (Benefits Of Dragon Fruit) की बात करें तो वो कई हैं, लेकिन इस फल को आयरन की कमी (Iron Deficiency) दूर करने के लिए जाना जाता है। आज के समय में केवल बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी एनीमिया (Anemia in Children) का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इस फल के सेवन से खून की कमी को दूर कर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। आइए सबसे पहले जानते हैं बच्चों में आयरन की कमी के लक्षण (Iron Deficiency Symptoms In Children) और फिर जानेंगे कि ड्रैगन फ्रूट कैसे आयरन की कमी को दूर करता है।
कैलोरी : 102
फैट : 0 grams
प्रोटीन : 2 grams
कार्बोहाइड्रेट : 22 grams
फाइबर : 5 grams
शुगर : 13 grams
ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) के सेवन से आयरन लेवल बूस्ट होता है जिससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। आयरन आपके शरीर के माध्यम से ऑक्सीजन ले जाने और आपको ऊर्जा देने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) में पहले से ही आयरन होता है, ऐसे में जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह सीधा आपके शरीर में जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है जो आपके शरीर को आयरन लेने में मदद करता है। विटामिन सी बच्चों की इम्युनिटी पावर को भी बढ़ाता है। अगर बच्चे इसे रोज खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप उन्हें एक दिन छोड़कर दे सकते हैं।
वैसे तो ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) को खाना पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन कई स्टडीज बताती हैं कि इसके सेवन से एलर्जी रिएक्शन जैसे कि जीभ में सूजन, उल्टी होना और शरीर मे लाल चकत्ते पड़ने जैसे साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। हालांकि इस तरह के रिएक्शन दिखना बहुत असाधारण है। लेकिन अगर आप एक दिन में अधिक मात्रा में ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) का सेवन करते हैं तो आपका पेशाब गुलाबी या लाल रंग का हो सकता है।