hamburger icon
A
Read in English

भारत में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केवल कुछ सप्ताह का अस्थायी लॉकडाउन हो सकता है कारगर, Dr. Fauci ने दिए ये भी सुझाव

 डॉक्टर एंथोनी फाउची (Dr. Anthony S Fauci) ने कहा है कि, भारत में दूसरी वेव को खत्म करने के लिए 6 महीने के शटडाउन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। (Lockdown in India)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 1, 2021 6:49 PM IST

Lockdown in India: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत में स्थितियां बहुत अधिक गम्भीर होती दिखायी दे रही हैं। इसका सबूत हैं पिछले सप्ताहभर में सामने आए कोरोना के वो मामले, जिनकी संख्या लगातार 3 लाख से अधिक हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू और आंशिक लॉकडाउन जैसे कदम उठाए गए हैं।  वहीं, इस बीच राष्ट्रीय स्तर पर और लम्बी अवधि के लिए लॉकडाउन  लगाने से जुड़ी चर्चा भी होने लगी है। (Need for Shutdown or total lockdown in India)

वहीं, डॉक्टर एंथोनी फाउची (Dr. Anthony S Fauci) ने कहा है कि, भारत में दूसरी वेव को खत्म करने के लिए 6 महीने के शटडाउन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उनके मुताबिक, ट्रांसमिशन की रफ्तार कम करने के लिए देश में अस्थाई लॉकडाउन किया जा  सकता है।  स्थिति को  नियंत्रित करने के लिए कुछ सप्ताह या महीनों का अस्थायी लॉकडाउन कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 6 महीनों तक सबकुछ बंद करने की ज़़रूत नहीं। हमें यह समझना होगा कि, किसी को भी लॉकडाउन पसंद नहीं आएगा। यह जीवनयापन के तरीकों को भी प्रभावित करता है।(Dr. Fauci on need for shutdown in India in Hindi.)

डॉ.फाउची ने बताया कोरोना संक्रमण रोकने का 3 स्टेप फॉर्मूला

गौरतलब है कि डॉक्टर फाउची,  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) की सरकार में मुख्य चिकित्सा सलाहकार हैं। वह वैश्विक स्तर पर महामारी प्रबंधन से जुड़ा कार्य भी कर रहे हैं। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर फाउची ने भारत में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एक तीन चरणों के प्लान की भी सलाह दी। इस प्लान में उन्होंने- तत्काल, मध्यम और लंबी अवधि तक कारगर उपाय सुझाए। (Dr. Fauci's 3 step formula for India)

तत्काल स्तर पर किए जा सकते हैं ये उपाय

  • डॉ. फाउची ने कहा कि, इस समय लोगों को टीका लगाया जाना बेहद जरूरी है।
  • वहीं, ऑक्सीजन और दूसरी स्वास्थ्य खामियों से उबरने के लिए उन्होंने आयोग या आपातकालीन समूह तैयार करने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'ये प्लान बनाएंगे कि ऑक्सीजन कैसे प्राप्त करना है, कैसे हमे सप्लाई मिलेगी, कैसे दवा मिलेगी।
  • डॉक्टर फाउची ने विश्व स्वास्थ्य और अन्य देशों से बातचीत करने की सलाह दी है।

मध्यम स्तर पर किए जा सकते हैं ये उपाय

  • अस्पतालों का तेज़ गति से निर्माण किया जाए।
  • युद्ध के दौरान फील्ड अस्पताल जैसे मॉडल्स इसका सबसे बेहतर उपाय है। जिस तरह चीन और अमेरिका ने स्थिति को काबू करने के लिए सेना की मदद ली वैसे ही भारत को भी सलाह दी गयी।

लंबी अवधि को उपाय

  • अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण जितनी जल्द हो सके  किया जाना चाहिए।
  • पहले तत्काल समस्याओं को समझा जाए, फिर मध्यम स्तर के प्रयासों से  शुरूआत की जाए,  उसके बाद वैक्सीन की मदद से  लंबी अवधि के उपायों के बारे में सोचें।