पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए ये 10 जरूरी बातें
पीरियड्स के समय हम खुद ऐसी गलतियां कर लेती हैं जिनके कारण हमें और ज्यादा बुरे लक्षण देखने को मिल सकते हैं इसलिए यह जान लेना चाहिए कि पीरियड्स के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
Written by Atul Modi|Published : July 7, 2022 6:21 PM IST
पीरियड्स के समय एक महिला काफी खून बहाती है। इस समय के हाइजीन का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है, और यह भी पता होना चाहिए की अगर ज्यादा तेज और गंभीर लक्षण देखने को मिलते हैं तो क्या करना चाहिए। इस समय पीरियड क्रैंप्स, शरीर में अकड़न होना और थकान होना जैसे लक्षण आमतौर पर देखे जा सकते है। अगर इस समय सही जानकारी न हो तो यह संघर्ष और भी ज्यादा बढ़ सकता है, इसलिए पीरियड्स से जुड़ी सही जानकारी हर महिला के पास होनी चाहिए। कुछ महिलाएं इस समय जाने अनजाने में कुछ गलतियां कर देती हैं जिनके कारण उसी को भुगतना पड़ता है। तो आइए जानते हैं इस समय क्या-क्या करना चाहिए और क्या-क्या चीजें अवॉइड करनी चाहिए।
Add The HealthSite as a Preferred Source
पीरियड्स के समय क्या करें?
गर्म गर्म पानी में नहा सकती हैं क्योंकि इससे काफी चैन और रिलैक्स मिलता है। गर्म पानी के कारण दर्द में भी थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।
कोई भी शारीरिक गतिविधि या लाइट एक्सरसाइज के जरिए खुद को एक्टिव रखें। इससे एनर्जी मिलती रहेगी, मूड भी खुश रहेगा और दर्द में भी राहत मिल सकती है।
खुद को हाइड्रेट रखें और दिन भर में खूब पानी पिएं।
डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकती हैं। इससे क्रेविंग भी शांत होंगी। इससे लक्षण कम होने में भी काफी मदद मिलती है।
ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।
क्या नहीं करना चाहिए?
इस समय अन प्रोटेक्टेड सेक्स नहीं करना चाहिए। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
जंक फूड और बाहर का खाना खाने से भी बचने की कोशिश करनी चाहिए।
बार-बार कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। रोजाना एक कप से ज्यादा कॉफी न पिए।
हीटिंग पैड का प्रयोग करना कंफर्टेबल लग सकता है लेकिन इससे पेट बुरी तरह प्रभावित होता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.