Advertisement

पीलिया से पीड़ित होने पर गलती से भी ना खाएं ये दवाएं

पीलिया होने पर कभी भी पैरासिटामोल जैसे पेनकिलर दवाइयों का सेवन ना करें!

Written By Editorial Team
Published : January 23, 2018 1:40 PM IST

पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें खासतौर पर डाइट का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आपने अपनी डाइट में थोड़ी भी लापरवाही बरती तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए पीलिया के मरीजों को यह ख़ास हिदायत दी जाती है कि वे डॉक्टर की बतायी हुई डाइट को ही फॉलो करें और अपनी तरफ से कोई भी नयी चीज ना ट्राई करें।  इस आर्टिकल में मुंबई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल कंसलटेंट फिजिशियन डॉ. प्रदीप शाह बता रहे हैं कि पीलिया होने पर क्यों कुछ ख़ास तरह की दवाइयां नहीं खानी चाहिये।

क्यों कुछ दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिये ? : जब आप हेपेटाइटिस या पीलिया से पीड़ित रहते हैं तो उस दौरान डॉक्टर आपको एंटीवायरल दवाइयां देते हैं जो वायरल को कंट्रोल में रखते हुए आपको जल्दी उबरने में मदद करते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी दवाइयां भी होती हैं जो लीवर की कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं उनका भी सेवन करना चाहिये। लेकिन इन सबके अलावा कुछ ऐसी दवाइयां होती हैं जो लीवर पर अतिरिक्त प्रेशर डालती हैं और उसकी कार्यक्षमता को बुरी तरह प्रभावित करती हैं, ऐसी दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिये। ऐसा इसलिए क्योंकि हेपेटाइटिस वायरस पहले से ही लीवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा रहा होता है और ऐसे में जब आप उन दवाइयों का सेवन कर लेते हैं जो लीवर पर काम का बोझ बढ़ा देते हैं तो समझ लें कि इससे स्थिति और खराब हो जाती है। इसलिए पीलिया से पीड़ित मरीजों को कुछ ख़ास किस्म के एंटीबायोटिक, पेनकिलर जैसी दवाइयां ना खाने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

टीबी की दवाइयां : अगर आप पीलिया से पीड़ित हैं तो ऐसे हालत में टीबी की दवाइयों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिये क्योंकि इसकी वजह से हेपाटोक्सिसिटी हो सकता है और लीवर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप टीबी की दवाइयां पहले से खा रहे हैं और पीलिया हो गया है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से पास जायें और उन्हें इस समस्या के बारे में बताएं और फिर उनकी बतायी हुई दवाइयों का ही सेवन करें।

पेनकिलर : अगर आप पीलिया से पीड़ित हैं तो ऐसे हालात में आपको पेनकिलर दवाइयों का कम से कम सेवन करना चाहिये, खासतौर पर पैरासिटेमोल का हाई डोज नहीं लेना चाहिये क्योंकि इससे लीवर पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। कुछ ख़ास मामलों में लीवर डैमेज भी हो सकता है।

Advertisement

एंटीबायोटिक : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि एंटीबायोटिक दवाइयां लीवर में जाकर मेटाबोलाइज होती हैं। इसलिए जब आप पीलिया की दवाइयां खा रहे हैं और ऐसे में एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करेंगे तो लीवर पर बोझ बढ़ जाएगा जिस वजह से बीमारी ठीक होने में ज्यादा वक़्त लग जायेगा।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More