... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 22, 2017 2:04 PM IST
क्या मुझे डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन लेने की ज़रूरत है? क्या उसका इलाज केवल दवाइयों से नहीं किया जा सकता? ये ऐसे सवाल हैं जो जब भी इंसुलिन के इस्तेमाल की बात होती है तो बार-बार मन में आते हैं। हममें से ज़्यादातर लोग इंसुलिन इंजेक्शन्स लेने से डरते हैं। लेकिन डरने की ज़रूरत नहीं क्योंकि ये आसान और सुरक्षित है और इसके साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। डॉ. प्रदीप गाडगे, श्रेया डायबिटीज़ सेंटर, मुंबई बता रहे हैं क्यों डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन ज़रूरी क्यों है और यह कैसे मददगार है।
सबसे पहले, एक बात ध्यान में रखिए कि इंसुलिन सेहत के लिए खराब नहीं है। दरअसल, आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब डायबिटीज वाले व्यक्ति को इंसुलिन लेने के लिए कहा जाता है, तो वह सोचता है कि यह उनके जीवन का अंत है। लेकिन यह एक गलत सोच है कि सेहत के लिए इंसुलिन खराब है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो रक्त कोशिकाओं से ग्लूकोज को अवशोषित करने और उनके कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ज़रूरी है। दरअसल, इंसुलिन की कमी आपको परेशानी में डाल सकती है, जिससे शरीर में बहुत ज़्यादा ग्लूकोज़ बन सकता सकता है और इससे डायबिटीज़ से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?
इंसुलिन सही समय पर सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे, टाइप 1 डायबिटीज की शुरुआत से इंसुलिन की ज़रूरत होगी क्योंकि यह जान बचाने के लिए भी ज़रूरी है। जबकि, टाइप 2 डायबिटीज में ऐसा नहीं होता है। टाइप 2 डायबिटीज को शुरूआत में दवाओं के साथ नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन जैसे कि अग्न्याशय या पैंक्रीज़ कमज़ोर हो जाते हैं, शरीर में इंसुलिन का उत्पादन घटने लगता है। ऐसे में, व्यक्ति के ब्लड ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने के लिए बाहर से इंसुलिन देने की आवश्यकता पड़ सकती है। यह ठीक वैसा ही है, कि अगर आप मिओएपिया से पीड़ित हैं, तो आपको अपनी नज़र सुधारने और समस्या से राहत के लिए चश्मा पहनना होगा। इसी तरह शरीर को अधिक इंसुलिन की ज़रूरत तब होती है जब उसका उत्पादन कम होता है और इस ज़रूरत को इंसुलिन इंजेक्शन की मदद से पूरा किया जाता है। इसलिए, आपको डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बनने से रोकने के लिए ज़रूरत के हिसाब से इंसुलिन इंजेक्शन लेने चाहिए। इसीलिए डरें नहीं, लेकिन यह कोशिश करें कि इंसुलिन एक निश्चित समय पर ही लिया जाए।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Getty Images.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.