... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 27, 2017 3:58 PM IST
आप कितनी बार यह सुनते हैं कि आपके दिल की सेहत को संभालने के लिए लाइफस्टाईल बदलना ज़रूरी है? आप कितनी बार एक हेल्दी लाइफस्टाईल को फॉलो करने की कोशिश करते थे और उसे फॉलों नहीं कर पाते? कितनी बार ऐसा हुआ कि आपको पिज्जा खाने का मन हो रहा था और आपने सलाद और ब्राउन राइस खाया? हम जानते हैं कि आपके साथ ऐसा कई बार हुआ है और यह तब तक होता रहेगा जब तक कि आप अपनी जीवन शैली में बदलाव नहीं करते। अपनी लाइफस्टाईल में बदलाव लाने का मतलब है कि अपनी रोज़ की आदतें बदलना, चाहे वह आपके खाने-पीने से जुड़ी हो या आपका कसरत करना। इस काम में पूरे परिवार को शामिल होना चाहिए। कुछ दिन पहले मेरी डॉ. रवींद्र सिंह राव (डायरेक्टर, टीएवीआई प्रोग्राम, ईएचसीसी हॉस्पिटल, जयपुर) से मुलाकात हुई, जो मुंबई में एक अनूठे वॉल्व-इन-वॉल्व सर्जरी के बारे में चर्चा करने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि वो कौन-सी चीज़ें हैं जो लोगों को अपनी लाइफस्टाईल बदलने से रोकती हैं।
डॉ. राव का मानना है कि दिल की किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को एक हेल्दी डायट अपनाने और लाइफस्टाईल में बदलाव करने के लिए उसके परिवार का बहुत अधिक सपोर्ट मिलना ज़रूरी है। डॉ. राव मानते हैं कि न केवल मरीज़ बल्कि उनके पूरे परिवार को एक हेल्दी लाइफस्टाईल अपनानी चाहिए और वही खाना खाना चाहिए जो कि उस व्यक्ति के दिल का ख्याल रखकर बनाया जाता जाता है। डॉ. राव ने बताया, 'एक व्यक्ति अपनी डायट को फॉलो नहीं कर पाता क्योंकि उसके आसपास के लोग उसके सामने लालच दिलानेवाला और स्वादिष्ट खाना खाता है जिसे कुछ दिन पहले तक वह हार्ट पेशेंट व्यक्ति भी खाता था, ज़ाहिर है ऐसे में वह खुद को रोक नहीं पाता और ऐसी चीज़ें भी खा लेता है जो उसके लिए ठीक नहीं।' उन्होंने बताया कि मरीज़ों को भी जंक फूड का लालच आता है। रोगी को अंदाज़ा भी नहीं लगता कि कब उसने अनहेल्दी खाना खा लिया और ढेर सारी फ्रेंच फ्राइज़, समोसे या पिज़्ज़ा खा गया। यह हेल्दी नहीं है।
तो अगर आपके घर में भी कोई दिल का मरीज़ है तो आप इन बातों का ध्यान रखें:
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.