hamburger icon
A
Read in English

ब्रेस्ट कैंसर के ये शुरुआती लक्षण दिखते हैं स्किन पर, ना करे नजरअंदाज, जानलेवा साबित हो सकती है ये मिस्टेक

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर दुनियाभर में महिलाओं में होनेवाला सबसे कॉमन कैंसर है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में 23 लाख (2.3 मिलियन) महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 18, 2024 10:31 AM IST

Breast cancer symptoms on skin:कैंसर की गम्भीर बीमारी किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है। अलग-अलग प्रकार के कैंसर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में हो सकते हैं। वहीं, कुछ कैंसर्स का रिस्क पुरुषों या महिलाओं में अधिक होता है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं और कुछ दुर्लभ मामलों में पुरुषों में होने वाला एक गम्भीर कैंसर है जो दुनियाभर में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर दुनियाभर में महिलाओं में होनेवाला सबसे कॉमन कैंसर है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में 23 लाख (2.3 मिलियन) महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। वहीं, दुनियाभर में इस कैंसर के कारण 685,000 लाख लोगों की मौत हो गयी।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव कैसे किया जा सकता है?

एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है। अगर कैंसर की शुरूआत में ही इसके लक्षणों का पता चल जाए तो इसका इलाज जल्द शुरू हो सकता है और यह जानलेवा भी नहीं बनता। वहीं, लक्षणों को नजरअंदाज करने या इसका इलाज ना करने की वजह से धीरे-धीरे कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकता है जिससे यह गम्भीर और घातक भी बन सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of breast cancer in Hindi)

कैंसर की शुरूआत होने पर ब्रेस्ट और उसके आसपास के एरिया में बदलाव दिखायी देने लगते हैं। वहां की स्किन में भी कई चेंज आते हैं। स्किन पर दिखनेवाले ब्रेस्ट कैंसर के कुछ प्रमुख लक्षणये हो सकते हैं-

स्किन का टेक्स्चर बदल जाना

ब्रेस्ट कैंसर में स्किन पर डिम्पल्स या गड्ढे नजर आने लगते हैं। इसमें ब्रेस्ट पर मौजूद लिम्फ वेसल्स ब्लॉक होने लगते हैं। इसकी वजह से ब्रेस्ट में सूजन आने लगती है और त्वचा पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखायी देने लगते हैं।

रैशेज और दाने

निप्पल और आस-पास के हिस्से की त्वचा पर खुजली,एक्जिमा के अलावा स्किन लाल होने और छोटे-छोटे दाने दिखायी दे सकते हैं। इन दानों में खुजली भी महसूस हो सकती है

दर्द के साथ स्किन में सूजन

कुछ दुर्लभ मामलों में ब्रेस्ट पर एक छोटा दाना बनता है। इसके साथ स्किन में सूजन और गड्ढेदिखायी देते हैं। इसकी वजह से बहुत अधिक दर्द महसूस हो सकता है। इसके साथ ही ब्रेस्ट कैंसर में इस तरह के लक्षण भी दिखायी दे सकते हैं-

  • स्किन का रंग गुलाबी, पर्पल या लाल होना
  • किसी एक ही ब्रेस्ट में दर्द, खुजली या टेंडरनेस महसूस करना
  • गर्मी, भारीपन और ब्रेस्ट का आकार बदल जाना
  • कॉलरबोन के पास सूजन