Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत में अक्सर लोग ओरल हाइजीन के विषय में तब ही बात करते हैं, जब उन्हें दांतों में कोई परेशानी होती है। इन्हीं में से एक है दांतों का अंदर से खराब या संक्रमित होना। इस स्थिति में दांतों और मसूड़ों में सूजन और तेज दर्द होने लगता है। इसका उपचार रूट कैनाल ट्रीटमेंट करके किया जाता है। रूट कैनाल के माध्यम से दांतों के अंदर से संक्रमित या क्षतिग्रस्त हिस्से को बाहर निकाला जाता है। यह एक पेचीदा प्रक्रिया है, जिसके बाद आपको कई सावधानियां रखने की जरूरत होती है। अगर आप भी रूट कैनाल ट्रीटमेंट करवाने जा रहे हैं या आपका यह ट्रीटमेंट हो चुका है तो आपको इन बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए।
रूट कैनाल ट्रीटमेंट वैसे तो संक्रमण पर निर्भर करता है। लेकिन अक्सर यह दांतों की अंदरूनी सतह तक किया जाता है, जिससे संक्रमण को रोका जा सके। ऐसे में इसे करवाने के बाद थोड़ी परेशानी और दर्द होना स्वभाविक है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर दी गई दर्द निवारक दवाएं आप जरूर लें।
रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद ओरल हाइजीन का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए आप नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉसिंग करें। ध्यान रखें जिन दांतों में आपने ट्रीटमेंट करवाया है, वहां सावधानी पूर्वक कोमलता से ब्रश करें। टूथब्रश हमेशा नर्म ब्रिसल वाला यूज करें।
रूट कैनाल ट्रीटमेंट कई चरणों में होता है। ऐसे में जब तक आपका उपचार पूरा नहीं होता, तब तक आप कुछ भी सख्त खाने से बचें। सख्त भोजन से दांत टूटने का डर रहता है। जिस दांत में ट्रीटमेंट किया गया है, उससे कम से कम खाना चबाएं। हो सके तो लिक्विड या सेमी लिक्विड डाइट लें। इससे आपको आराम मिलेगा। बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे खाद्य पदार्थ न खाएं। जहां तक हो चिपचिपे पदार्थों का सेवन न करें जैसे च्युइंग गम और चॉकलेट आदि।
रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद संक्रमण के लक्षणों पर पूरा ध्यान दें। जैसे ट्रीटमेंट किए गए दांत में सूजन, ज्यादा दर्द या किसी प्रकार का डिस्चार्ज तो नहीं हो रहा। अगर इनमें से कोई भी परेशानी आपको महसूस हो तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे न सिर्फ आपको आराम मिलेगा, बल्कि दांतों की सूजन भी कम होगी।
धूम्रपान और शराब सेहत ही नहीं दांतों के लिए भी नुकसानदायक हैं। ऐसे में रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद उनसे बचें। इनके कारण संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। वहीं ये आपके ट्रीटमेंट को भी प्रभावित कर सकते हैं।