क्या कोविड वैक्सीन लेने के बाद रक्तदान करना चाहिए? जानें टीकाकरण के बाद ब्लड डोनेशन के बारे में क्या है एक्सपर्ट्स की राय

कोविड संकट के समय अस्पतालों और नर्सिंग सेंटर्स में खून की आवश्यकता बहुत अधिक बढ़ी है। लोग रक्तदान करने के लिए इच्छुक भी हैं लेकिन, कोरोना वायरस के इलाज के लिए उपलब्ध विभिन्न वैक्सीन्स के कारण लोग असमंजस में हैं। दरअसल, कई प्रकार की भ्रांतियां और जानकारियां ऐसी हैं जिसकी वजह से कोरोना वायरस-रोधी वैक्सीन लेने वाले लोग भी रक्तदान नहीं कर पा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 2, 2021 10:30 PM IST

Blood Donation Post Vaccine: कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत से लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वही, लॉकडाउन के कारण मरीज़ों तक ब्लड पहुंचाने और पर्याप्त मात्रा में खून को स्टोर कर पाना भी ब्लड बैंक्स के लिए मुश्किल हो रहा है। इसी तरह प्लाज़्मा की ज़रूरत भी कोविड-19 मरीज़ों की भारी तादाद के कारण कहीं ज़्यादा है। ऐसे में सवाल उठता है कि कोरोना काल में रक्तदान करने के लिए कौन आगे आ सकता है? क्या कोविड-19 की वैक्सीन लेने के बाद लोग रक्तदान कर सकते हैं? आइए जानते हैं क्या है एक्सपर्ट्स की राय। (Blood Donation Post Vaccine)

कोविड संकट के समय अस्पतालों और नर्सिंग सेंटर्स में खून की आवश्यकता बहुत अधिक बढ़ी है। लोग रक्तदान करने के लिए इच्छुक भी हैं लेकिन, कोरोना वायरस के इलाज के लिए उपलब्ध विभिन्न वैक्सीन्स के कारण लोग असमंजस में हैं। दरअसल, कई प्रकार की भ्रांतियां और जानकारियां ऐसी हैं जिसकी वजह से कोरोना वायरस-रोधी वैक्सीन लेने वाले लोग भी रक्तदान नहीं कर पा रहे हैं।

क्या कोरोना का टीका लेने के बाद नहीं कर सकते रक्तदान ?

विशेषज्ञों की मानें तो कोविड-19 वैक्सीन लेने वाला व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। खासकर, मॉडर्ना या फाइज़र का टीका लेने वाले लोगों को रक्तदान से पहले किसी विशेष अवधि तक रूकने की भी आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले यह जानकारी सामने आयी थी कि एस्ट्रोजेनेका और जॉन्सन एंड जॉन्सन की कोविड वैक्सीन लेने वाले लोगों को रक्तदान से पहले कम से कम 2 सप्ताह तक का इंतज़ार करना चाहिए। डिफरल पीरियड खत्म होने के बाद वे ब्लड डोनेट कर सकते हैं। दरअसल, ये लाइव वैक्सीन्स हैं फ्लू के टीके की तरह इनका दुष्प्रभाव ब्लड रिसीवर के शरीर पर हो सकता है। जबकि, मॉडर्ना और फाइज़र की वैक्सीन्स ऐसी नहीं है। (Blood Donation Post Vaccine)

कब कर सकते हैं प्लाज्मा डोनेट? (Donating Plasma After Covid-19 Vaccine)

हालांकि, अमेरिकी संस्था एफडीए ने जहां वैक्सीनेशन के तुरंत बाद रक्तदान की अनुमति दे दी है। वहीं, प्लाज़्मा डोनेशन कर पाना अभी भी संभव नहीं है। एफडीए ने कोरोना का टीका लेने वाले लोगों को प्लाज़्मा दान करने से जुड़ी मंज़ूरी अभी तक नहीं दी है।  इस विषय में रेड क्रॉस सोसायटी और अन्य स्वास्थ्य संस्थाएं भी प्रयास कर रही हैं कि जल्द से जल्द प्लाज़्मा डोनेशन से जुड़ी औपचारिक अनुमति प्राप्त की जा सके। दरअसल, एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोविड-19 वैक्सीन लेने वाले लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज़ मौजूद रहती हैं और ऐसी स्थिति में प्लाज़्मा दान करने से कुछ गम्भीर कोविड-19 मरीज़ों की जान बचा पाना संभव हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.