World Rabies Day 2021: कुत्ते के काटने पर बिना देर किए अपनाएं ये घरेलू उपाय, फिर जरूर जाएं डॉक्टर के पास
World Rabies Day 2021: जिस जगह कुत्ते ने काटा है, उसे पानी की तेज धार से कई बार धोएं। ऐसा करने से बैक्टीरिया और कीटाणु साफ हो जाते हैं। जानें, कुत्ते के काटने पर तुरंत कौन से घरेलू उपाय अपनाएं....
World Rabies Day 2021 in Hindi: 28 सितंबर को प्रत्येक वर्ष 'विश्व रेबीज दिवस' (World Rabies Day 2021) मनाया जाता है। रेबीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में इसके रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों को बढ़ाने के लिए इस दिवस की शुरुआत 2007 में हुई थी। 'विश्व रेबीज दिवस 2021' संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों में मनाया जाता है। दुनिया भर में हर साल 59,000 से अधिक लोग इस बीमारी से मर जाते हैं। लेकिन, रेबीज का 100% इलाज संभव है। इस वर्ष 15वां रेबीज डे सेलिब्रेट किया जा रहा है।
कुत्ते के काटने पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
अक्सर राह चलते कोई गली का कुत्ता अचानक आपकी तरफ कूद कर आपको काट लेता है। कई बार घर के पालतू कुत्ते के साथ भी खेलते हुए हाथों-पैरों में खरोच आ जाती है। कुत्ते का काटना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है वरना आपको रेबीजहो सकती है।
कुत्ते के काटने पर सबसे पहले क्या करें?
कुत्ता आपको कई कारणों से काट सकता है। कभी खेल-खेल में तो कभी पागलपन में। ऐसे में आपको मालूम होना चाहिए कि कुत्ते के काटने की स्थिति में सबसे पहले आपको क्या करना चाहिए? जानें, जब कुत्ता काट लेता है या उसके नाखून से जरा सी खरोंच भी लग जाती है, तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए...
- जिस जगह कुत्ते ने काटा है, उसे पानी की तेज धार से कई बार धोएं। ऐसा करने से बैक्टीरिया और कीटाणु साफ हो जाते हैं। अगर घर पर एंटीबैक्टीरियल साबुन हो तो उसका प्रयोग भी प्रभावित हिस्से को साफ करने के लिए करें।
- पिसी हुई लाल मिर्च को उस जगह पर लगाएं, जहां कुत्ते ने काटा है। इससे कुत्ते का जहर शरीर में तुरंत नहीं फैलता है।
- प्याज का रस, अखरोट की गिरी को बराबर मात्रा में पीस लें। उसमें नमक और शहद मिलाकर उस जगह पर लगाएं जहां कुत्ते ने काटा है। इस लेप को लगाने के बाद पट्टी बांध लें। ऐसा करने से शरीर पर कुत्ते के जहर का असर जल्दी नहीं होता है।
- कुत्ते ने जहां काटा है, उस स्थान को साबुन से धो लें। फिर डिटॉल लगाकर पट्टी बांध लें। ऐसा करने से जहर का असर नहीं बढ़ता है। बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं।
- शहद में एंटी गुण मौजूद होते हैं। यह आपको एलर्जी से बचाता है। इससे कुत्ते के जहर का आसानी से असर नहीं होता है। इसके लिए पिसी हुई प्याज में शहद डालकर इस पेस्ट को लगाएं। फायदा होगा।
- ऊपर दिए गए नुस्खों का प्रयोग आप जरूर करें, ताकि जहर न फैले लेकिन जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाकर इंजेक्शन जरूर लगवाएं।