... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : March 24, 2018 3:12 PM IST
मैं 30 वर्षीय महिला हूँ और मैंने कहीं पढ़ा था कि टीबी के मरीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हाल ही में मैंने टीबी से पीड़ित एक व्यक्ति को किस किया है हालांकि मुझे उस समय पता नहीं था कि उसे टीबी है। क्या उसे किस करने से अब मुझे भी टीबी हो जायेगा? मैं यह सोचकर बहुत परेशान हूँ। कृपया समाधान करें।
इस सवाल के बारे में हमने मुलुंड एंड कल्याण स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के इन्फेक्शियस डिजीज फिजिशियन डॉ. कृति सबनीस से बातचीत की। उन्होंने बताया कि टीबी को लेकर ऐसे कई सवाल लोग रोज पूछते हैं और उनका मानना है कि अभी भी हमारे देश में टीबी जैसी गंभीर बीमारी को लेकर पूरी तरह जागरूकता नहीं है। टीबी सेक्सुअल कांटेक्ट से कभी नहीं फैलता है और यह सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज नहीं है। इसलिए इस बात के लिए डरे नहीं कि आपने किसी टीबी ग्रसित व्यक्ति को किस किया है तो आप इसकी शिकार हो जायेंगी। टीबी कभी भी किसी मरीज को छूने या किस करने से नहीं फैलता है, यहां तक कि उनके साथ बैठकर खाने या पीने से भी यह नहीं फैलता है।
इसलिए इस तरह की अफवाहों से दूर रहें। अभी भी ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि टीबी के मरीज जिस चीज को छू दें या उनके इस्तेमाल किये हुए टॉयलेट सीट पर बैठने से भी उन्हें टीबी की बीमारी हो सकती है जबकि ऐसा नहीं है। अगर फिर भी आपको यकीन नहीं हो रहा है तो बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टर के पास जाकर टीबी की जांच करवा लें।
टीबी का खतरा : ट्यूबरक्लोसिस (Tuberculosis) एक गंभीर जानलेवा संक्रामक बीमारी है जिसके मरीजों की संख्या पूरे विश्व में काफी ज्यादा है। यह रोग माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण फैलता है। यह बैक्टीरिया आपके फेफड़ों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर देता है साथ ही यह आपके दिमाग, जोड़ों और बाकि अंगों को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। हालांकि इस बात की पुष्टि हुई है कि अगर आप टीबी के मरीज से बहुत ही क्लोज कांटेक्ट में हैं तो आप में भी यह संक्रमण फ़ैल सकता है। अगर आपके घर में कोई टीबी का मरीज है और आप उसका इलाज नहीं करवा रहे हैं तो इससे घर के बाकि सदस्यों में इसके फैलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
छोटे बच्चे और वे लोग जिनकी इम्युनिटी पॉवर बहुत ज्यादा कमजोर होती है वे बहुत जल्दी इस बीमारी की चपेट में आते हैं। अगर आप पहले से ही एचआईवी या डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं तो आपको टीबी होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप ऐसे किसी टीबी से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में हैं और आपको कोई लक्षण दिखते हैं तो तुरंत जाकर डॉक्टर से जांच करवाएं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.