Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या तापमान में बदलाव का असर किडनी पर भी पड़ता है? जानिए विस्तार से

आइए जानें गर्मियों में किडनी पर किस तरह से असर पड़ता है। साथ ही जानें बदलते मौसम में किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय।

क्या तापमान में बदलाव का असर किडनी पर भी पड़ता है? जानिए विस्तार से

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 19, 2024 1:10 PM IST

Temperature change and kidney health:गर्मियों का मौसम आने के साथ ही लोगों को अपनी हेल्थ की चिंता सताने लगती है। गर्मियों में उमस, पसीना, धूप और लू लगने की वजह से लोगों के बीमार पड़ने का रिस्क बढ़ जाता है। इसीलिए, गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को अपनी दिनचर्या और लाइफस्टाइल में मौसम के अनुसार बदलाव करने पड़ते हैं। इसी तरह गर्मियों में किडनियों को अधिक काम करना पड़ता है ताकि, शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस (electrolyte balance) बना रहे। इसीलिए गर्मियों में आपको अपनी किडनी का ख्याल भी अधिक रखना पड़ता है।

जैसा कि गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से किडनी को नुकसान हो सकता है। वहीं, गर्मियों में होनेवाली कुछ गलतियों की वजह से भी किडनी को डैमेज का रिस्क बढ़ जाता है। आइए जानें गर्मियों में किडनी पर किस तरह से असर पड़ता है और किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय

गर्मियों में टेम्परेचर बदलने से किडनी पर क्या असर पड़ता है? (Ways change in temperature affects kidney health)

किडनियों का मुख्य काम हमारे शरीर में नमक और तरल पदार्थों का लेवल संतुलित करना है। इसके साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम भी किडनियां ही करती हैं। इसके लिए शरीर में ब्लड सप्लाई बेहतर होनी चाहिए। डिहाइड्रेशन की वजह से गर्मियों में ब्लड सर्कुलेशन भी धीमाहो जाता है। इससे, किडनी को काम करने में मुश्किल हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों में किडनी से जुड़ी समस्याओं का रिस्क भी अधिक होता है। इसी तरह डायबिटीज और क्रोनिक किडनी डिजिजेज के मरीजों को भी तापमान बदलने के बाद कुछ कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ सकती है।

Also Read

More News

गर्मियों में किडनियों को हेल्दी रखने के उपाय (Tips to boost kidney health in summer)

हेल्दी डाइट

बैलेंस्ड डाइट किडनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। कम नमक, कम शक्कर और कम तेल किडनियों की हेल्थ के लिए सबसे अच्छा डाइट प्लान हो सकता है।

इसी तरह सब्जियों और फलों का सेवन करें। इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स किडनियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

पानी पीएं

शरीर में पानी की कमी के किडनियों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है। इससे किडनी स्टोन की समस्य भी गम्भीर हो सकती है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी स्टोन्स को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद होती है। इसीलिए, दिन में 2 लीटर पानी पीएं।

रोजाना कसरत करें

नियमित एक्सरसाइज करने से किडनी  फंक्शनमें सुधार होता है। यह ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने के साथ-साथ डायबिटीज और हार्ट डिजिजेज का रिस्क भी कम हो सकता है।

शुगर और बीपी लेवल पर रखें नजर

डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों में किडनी डिजिजेज का खतरा भी अधिक होत है। अपना ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर लेवल नियमित चेक करते रहें और उनमें होनेवाले उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने के लिए जरूरी उपाय करें।

अल्कोहल और सिगरेट से परहेज करें

शराब पीने की आदत और स्मोकिंग की आदत से किडनी को नुकसान हो सकता है और किडनी से जुड़ी समस्याए बढ़ सकती हैं। इसीलिए,किडनियों को स्वस्थ रखने के लिए इनसे परहेज करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।