Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Protein powder effects on kidney and liver: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो मसल बिल्डिंग से लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। किसी को अगर अपने बढ़ते शरीरके वजन को कंट्रोल करना हो या फिर अपने शरीर का वजन बढ़ाना हो, दोनों को ही अलग-अलग जरूरत के अनुसार प्रोटीन चाहिए होता है। लेकिन कई बार सामान्य डाइट से शरीर की जरूरत के अनुसार प्रोटीन ले पाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि सामान्य खाने से हमें प्रोटीन मिलने के साथ-साथ कार्ब्स और फैट आदि भी मिलती है, जिससे कैलोरी शरीर में ज्यादा जाने लगती है। ऐसे में ऑप्शन बचता है प्रोटीन पाउडर। मार्केट में तरह-तरह के ब्रांड अपने प्रोटीन पाउडर बेच रहे हैं और ऐसे में असली नकली का पता लगाना काफी मुश्किल हो रहा है। यही कारण है कि कई बार जानकारी के बिना गलत प्रोटीन पाउडर ले लिया जाता है, जो बाद में लिवर व किडनी को नुकसान पहुंचाने लगता है। अगर आप भी प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं, तो आपको भी सावधानी बरतनी चाहिए। खासतौर पर जिन लोगों को नीचे बताए गए लक्षण महसूस होते हैं और वे प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं, उन्हें एक बार किसी अच्छे डॉक्टर व डाईटीशियन से इस बारे में संपर्क कर लेना चाहिए।
अगर आप एक समय में बहुत ज्यादा प्रोटीन ले रहे हैं, तो इससे हेपैटिक एन्सेफैलोपैथी होने की समस्या बढ़ जाती है, जिसमें लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लिवर के आसपास सूजन, लिवर के आसपास दर्द, पीले रंग का मल आना और कब्ज जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।
एक समय में बहुत ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना आपकी किडनी के लिए भी हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर अगर आप प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं और वह अच्छी गुणवत्ता का नहीं है,तो ऐसे में आपकी किडनी पर असर जरूर पड़ता है। आपकी किडनी को ब्लड फिल्टर करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे में किडनी खराब होने का डर रहता है। पेट के एक हिस्से में सूजन या दर्द होना, पेशाब में खून, पेशाब बार-बार आना या बहुत कम आना आदि लक्षण किडनी से जुड़ी बीमारियों का संकेत देते हैं।
अगर आपका प्रोटीन पाउडर अच्छी गुणवत्ता का नहीं है, तो यह पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आपको प्रोटीन पाउडर लेने के बाद पेट में दर्द, सूजन, दस्त, गैस बनना आदि लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो यह आपको एक बार डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा खट्टी डकार, सीने में जलन आदि लक्षण भी कुछ लोगों को देखने को मिल सकते हैं।
अगर प्रोटीन पाउडर को सही मात्रा में और अन्य सभी बातों का ध्यान रखते हुए लिया जाए तो यह पूरी तरह से सही है और आप इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर प्रोटीन पाउडर सही क्वालिटी का नहीं है, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है, तो इसके कारण भी कई बार प्रोटीन पाउडर पचाने में दिक्कत आने लगती है और पेट में दर्द व अन्य समस्याएं हो जाती हैं।