
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : November 24, 2025 3:45 PM IST
Kya Indoor Plants Lagane Se Air Purify Hoti Hai: दिल्ली का पॉल्यूशन दिन ब दिन इतना बदतर होता जा रहा है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है। इस समस्या से छुटकारा पाने और हवा को साफ करने के लिए लोग अपने घर एयर प्यूरीफायर लेकर आ रहे हैं। अब यह इतना महंगा है कि हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता है। ऐसे में लोगों के पास दूसरा विकल्प यह है कि वह इनडोर प्लांट लाएं और अपने घर की हवा साफ करें।
लेकिन क्या बैडरूम या पूरे घर में कुछ गिनती के पौधे रखने से हवा को साफ किया जा सकता है? क्या ऐसा सच में है कि अगर आप अपने घर के अंदर 5-6 पौधे रख दें तो हवा को पूरी तरह से साफ हो जाएगी? या क्या हमें पौधे लगाने पर एयर प्यूरीफायर की जरूरत नहीं पड़ेगी? जी नहीं, यह सब मिथक है। भले ही पौधे हवा को साफकरते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह सारा पॉल्यूशन खत्म कर दें। आइए आपको बताते हैं आखिर सच क्या है।
देखें पौधे हवा को साफ करने का काम करते हैं, और इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन इन्हें मशीन से कंपेयर करना, यह गलत है। स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, इंग्लिश आइवी, रबर प्लांट, चाइनीज एवरग्रीन, ड्रैकेना, और विभिन्न प्रकार के ताड़ के पेड़ जैसे एरेका पाम, बम्बू पाम, ड्वार्फ डेट पाम और लेडी पाम आदि। यह सभी हवा को साफ करने में सहायक होते हैं।
इसका जवाब है नहीं। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप घर में 5 पौधे लगा दें तो फिर एयर प्यूरीफायर की जरूरत नहीं होगी। यह दोनों एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं। एयर प्यूरीफायर पौधों की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकता है जो PM2.5 और PM10 जैसे माइक्रो पार्टिकल्स को भी साफ करने में मदद करता है। वहीं अगर हम पौधों की बात करें तो यह फॉर्मल्डेहाइड जैसी कुछ जहरीले तत्वों खत्म करने और ऑक्सीजन को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं।
हमारे शहरों में पॉल्यूशन इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि पेड़-पौधे की तेजी से कटाई हो रही है। जिस तरह शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है, गांवों तक सड़कें जा रही हैं जिसके कारण, वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसे में हर किसी को जंगलों का महत्व समझना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए। तभी हम क्लाइमेट चेंज, बढ़ते पॉल्यूशन और प्राकृतिक आपदाओं को रोक सकते हैं।
कई लोग अपने घर में 4-5 इनडोर प्लांट लगाने के बाद ऐसे सांस लेते हैं जैसे जंगल में हों, लेकिन आपकी यह धारणा गलत है। गिनती के पौधे थोड़ी हवा और आपके मूड को फ्रेश रख सकते हैं, लेकिन पूरे घर की हवा को साफ नहीं कर सकते। इन्टरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अगर आ घर की हवा को साफ करना चाहते हैं तो तकरीबन 100 से 400 पौधे लगाएं। यह तरीका हवा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।