hamburger icon
A
Read in English

बार-बार कॉफी पीने वाले सावधान, डॉक्टर ने बताया ज्यादा कॉफी पीने से किडनी को होने वाले नुकसान

Over consumption of coffee side effects: अगर आपको भी कॉफी पीना अच्छा लगता है तो इस लेख में जानें बार-बार या जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 9, 2023 6:54 PM IST

Overconsumption of coffee kidney health: हमारे हार्ट, लंग्स और लिवर की तरह किडनी भी हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है। हम जब भी बीमार पड़ते हैं, तो दवाएं खाकर ठीक हो जाते हैं। लेकिन हमें इस बात का पता होता है कि अगर लिमिट से ज्यादा इन दवाओं को लिया गया तो ये सीधे आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लेकिन सिर्फ दवाएं ही नहीं कुछ अन्य चीजें भी हैं, जिनका जरूरत से ज्यादा सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इनमें से एक कॉफी भी है, जिसका ज्यादा सेवन कहीं न कहीं किडनी पर भी प्रभाव डालता है। हालांकि, कुछ रिसर्च यह भी कहती हैं कि कॉफी आपकी किडनी के लिए सही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो किडनी के लिए सही मानी गई हैं। इसलिए कॉफी का किडनी की हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस बारे में डॉक्टर से जानना बहुत जरूरी है। इस बारे में हमने सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव से बात की उन्होंने किडनी के स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। चलिए जानते हैं लिमिट से ज्यादा कॉफी पीना आपकी किडनी को किस प्रकार नुकसान पहुंचा सकता है।

लिमिट में ही करें कॉफी का सेवन

हालांकि, अन्य सभी खाद्य व पेय पदार्थों की तरह कॉफी का सेवन भी लिमिट में ही करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करना सिर्फ किडनी ही नहीं बल्कि शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन की मात्रा आपकी दिमागी हालत के साथ छेड़छाड़ कर सकती है, जिसके कारण नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

सिर्फ कॉफी नहीं इन ड्रिंक्स से भी बचें

कैफीन वाले किसी भी ड्रिंक का जरूरत से ज्यादा सेवन करना कहीं न कहीं आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सिर्फ कॉफी ही नहीं बल्कि अन्य स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का सेवन भी ध्यानपूर्वक करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें भी खूब मात्रा में कैफीन पाया जाता है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसे रखें किडनी

  • शरीर के वजन को मेंटेन करके रखें
  • रोजाना पर्याप्त नींद लें
  • धूम्रपान व शराब का सेवन बंद करें
  • कैफीन पेय पदार्थों का लिमिट में सेवन करें
  • शारीरिक व मानसिक तनाव को मैनेज करें
  • डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर व अन्य क्रोनिक बीमारियों को कंट्रोल करें
  • रोजाना पर्याप्त पानी पीएं और डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करें

इसके अलावा यदि आपको किडनी से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है, जैसे स्टोन आदि तो समय-समय पर किडनी के स्पेश्लिस्ट को दिखाते रहें। साथ ही यदि आपको किडनी से जुड़ा किसी भी प्रकार का लक्षण महसूस हो रहा है, जैसे दर्द होना या पेशाब से जुड़ी समस्याएं, तो बिना किसी प्रकार की देरी किए डॉक्टर से इस बार में बात कर लेनी चाहिए।