hamburger icon
A
Read in English

Lunar Eclipse 2026:होली से पहले चंद्रग्रहण? क्यों ग्रहण के दौरान कुछ लोगों का मानसिक तनाव बढ़ जाता है?

Chandra Grahan 2026: कल यानी 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण है और देखा जाता है, कि इस दौरान कुछ लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जानें इसके पीछे क्या कारण है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 2, 2026 4:32 PM IST

Does Lunar Eclipse Affect Mental Health: क्या आपको पता है होली 3 मार्च को है लेकिन चंद्रग्रहण के कारण उसे 4 मार्च को मनाया जाएगा। चंद्रग्रहण में ऐसा क्या होता है कि आप उस दिन होली नहीं मना सकते हैं। वैसे तो चंद्रग्रहण यानी लूनर एक्लिप्स (Lunar Eclipse) को पूरी दुनिया में ही एक खास खगोलिय घटना माना जाता है, लेकिन भारत में खासतौर पर देखा जाता है कि लोग इस दिन विशेष रूप से भारत में चंद्रग्रहण के दिन बहुत सावधान और चौकन्ने हो जाते हैं। सदियों पहले से आ रही मान्यताओं का खास ध्यान रखा जाता है। यहां तक कि कुछ लोगों को चंद्रग्रहण के दिन तनाव हो जाता है, लेकिन ऐसा क्यों है? क्यों कुछ लोगों को चंद्रग्रहण के समय एंग्जायटी, स्ट्रेस व डिप्रेशन होने लगता है। क्या चंद्रग्रहण और मानसिक स्वास्थ्य के बीच में कोई कनेक्शन है? दरअसल इसके पीछे के फैक्ट्स और अन्य मान्यताओं को अच्छे से समझना होगा ताकि आप भी इस दौरान किसी भी तरह के मानसिक परेशानी होने से खुद को बचा सकें।

चंद्रग्रहण और मानसिक स्वास्थ्य का कनेक्शन

हम यहां ज्योतिष शास्त्र की नजर से मानसिक स्वास्थ्य और चंद्रग्रहण के बीच के संबंध के बारे में बात नहीं करेंगे। बल्कि, मेडिकल साइंस और मनोविज्ञान इस पर क्या कहता है के बारे में बात करेंगे। दरअसल, अध्ययनों के आधार पर मेडिकल सांइस मानता है कि चंद्रग्रहण का मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा कोई असर नहीं होता है। हालांकि, यह बात भी मेडिकल साइंस मानता है कि कुछ लोगों को चंद्रग्रहण के दौरान मानसिक तनाव, चिंता या डिप्रेशन हो सकता है और इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

1. रहस्यमयी घटना के रूप में देखना

चंद्रग्रहण को कुछ संस्कृति के लोग एख रहस्यमयी घटना के रूप में देखते हैं। रात के समय लोग इकट्ठा हो जाते हैं और चंद्रमा को देखते हैं। चंद्रग्रहण के एक घटना के रूप में देखा जाता है और लोग तरह-तरह की बाते बनाते हैं, जिससे कुछ लोगों को स्ट्रेस या एंग्जायटी बढ़ सकती है।

2. कुछ पुरानी मान्यताएं

कुछ धर्मों व संस्कृतियों में सूर्य ग्रहण के दौरान कई तरह के परहेज किए जाते हैं, जैसे खाना न खाना, पानी न पीना या फिर कोई भी शुभ काम न करना। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि चंद्रग्रहण चंद्रमा के लिए कठिन समय होता है और इसलिए उस समय पूजा की जाती हैं। ये सभी फैक्टर व सावधानियां कुछ लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर देती है।

3. नींद में अचानक से बदलाव

इसके अलावा चंद्रग्रहण को देखने के लिए देर रात तक जागने से या फिर गहरी नींद के दौरान उठकर चंद्रग्रहण देखने के लिए जाने से कई बार नींद का पैटर्न प्रभावित हो जाता है। इस कारण से भी कुछ लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और इससे कुछ लोगों को मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। इससे खासतौर पर उन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है, जिन्हें पहले से ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो।

हालांकि, चंद्रग्रहण के दौरान मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के पीछे कोई सीधा संबंध नहीं मिलता है और सिर्फ अलग-अलग मान्यताओं, धर्मों व रीति-रिवाजों के कारण कुछ लोगों में ये समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि इस तरह की समस्याएं भी ज्यादातर उन्हीं लोगों में होती हैं जिन्हें पहले से ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी है।

चंद्रग्रहण के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सही करें

अगर आपको या आपके परिवार में किसी को चंद्रग्रहण के दौरान अक्सर स्ट्रेस हो जाता है, तो उसके चंद्रग्रहण के पीछे के खगोलीय विज्ञान के बारे में समझाएं। ऐसा करने से उन्हें यह पता लग पाएगा कि चंद्रग्रहण क्यों लगता है और इसका मानसिक स्वास्थ्य से सीधा कोई संपर्क नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को चंद्रग्रहण के पीछे के साइंस के बारे में पता चल जाता है और यह जानकारी होती है कि चंद्रग्रहण कैसे लगता है, तो उससे स्ट्रेस या एंग्जायटी आदि होने का खतरा काफी कम हो जाएगा।

इसके अलावा अगर किसी मरीज को पहले से ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हैं, तो उसे इस दौरान भीड़ में न ले जाएं, अगर मरीज सो जाता है तो उसे उठाकर चंद्रग्रहण दिखाने की कोशिश न करें। परिवार के साथ मिलकर उससे सामान्य रूप से बात करें, ताकि उसे ऐसा कुछ महसूस न हो पाए कि चंद्रग्रहण कोई रहस्यमयी घटना है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।