Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या कम यूरिक एसिड दिमाग पर असर डालता है? जानें कौन-सी बीमारियों का बनता है कारण

Does Low Uric Acid Affect Brain: यूरिक एसिड दिमाग पर असर डालता है। यह ब्रेन हेल्थ को प्रभावित करता है और इससे जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ता है।

क्या कम यूरिक एसिड दिमाग पर असर डालता है? जानें कौन-सी बीमारियों का बनता है कारण
VerifiedVERIFIED By: Dr. Manish Maheshwari

Written by Anju Rawat |Published : January 20, 2026 10:51 AM IST

Does Low Uric Acid Affect Brain in Hindi: यूरिक एसिड एक आम समस्या है, जो आजकल लोगों में काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ज्यादातर लोगों में हाई यूरिक एसिड की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन, आपको बता दें कि कुछ लोगों में कम यूरिक एसिड की समस्या भी देखने को मिलती है। शरीर में यूरिक एसिड का बहुत कम हो जाना भी एक सामान्य स्थिति नहीं मानी जाती है। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को न्यौता दे सकता है। इसलिए अगर आपका यूरिक एसिक कम है तो इस स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

आपको बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक रसायन के टूटने से बनता है। जब यह शरीर से जरूरत से ज्यादा गिर जाता है तो शरीर का सुरक्षा तंत्र कमजोर पड़ जाता है। कम यूरिक एसिड की स्थिति को मेडिकल भाषा में हाइोयूरिसीमिया का जाता है। इस स्थिति के कोई लक्षण स्पष्ट नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन, आपको कमजोरी, चक्कर आना, थकान और ध्यान लगाने में दिक्कत जैसी संकेत महसूस हो सकते हैं। कम यूरिक एसिड का दिमाग पर भी असर पड़ता है। आइए, नारायणा हॉस्पिटल, अहमदाबाद के कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन डॉ. मनीष माहेश्वरी से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

क्या कम यूरिक एसिड दिमाग पर असर डालता है?

जी हां, जब यूरिक एसिड बहुत कम हो जाता है तो यह दिमाग पर बुरा असर डालता है। कई स्टडी में भी सामने आया है कि यूरिक एसिड कम होने से दिमाग पर असर पड़ता है। दरअसल, जब लंबे समय तक यूरिक एसिड का स्तर कम बना रहता है, तो इस स्थिति में न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इस स्थिति में आपकी याददाश्त कमजोर हो जाती है और मानसिक थकान बनी रहती है। कम यूरिक एसिड मूड को भी प्रभावित कर सकता है।

Also Read

More News

कम यूरिक एसिड का सेहत पर असर

कम यूरिक एसिड दिमाग को प्रभावित करता है, इसके अलावा यह शरीर के कई अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। बहुत कम यूरिक एसिड लिवर की गड़बड़ी का कारण बन सकता है। यह आनुवांशिक रोग और हार्मोन असंतुलन का कारण भी बन सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यूरिक एसिड कम क्यों हो जाता है?

  1. यूरिक एसिड कई कारणों से कम हो जाता है। यह अत्यधिक पानी पीने की वजह से हो सकता है।
  2. कुछ दवाओं के लंबे सेवन से भी यूरिक एसिड तेजी से कम हो सकता है।
  3. जो लोग अचानक से वजन घटाने के लिए सख्त डाइट फॉलो करते हैं, उनमें भी यूरिक एसिड कम हो सकता है
  4. जब शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते तो इस स्थिति में यूरिक एसिड का स्तर गिर सकता है।

किन बातों पर ध्यान दिया जाना जरूरी?

  1. यूरिक एसिड कम रहता है, तो नियमित रूप से ब्लड टेस्ट जरूर कराएं।
  2. अगर रिपोर्ट में यूरिक एसिड कम आता है तो इस नजरअंदाज न करें।
  3. यूरिक एसिड कम होने पर बैलेंस डाइट जरूर लें। आपको प्रोटीन इनटेक भी बढ़ाना चाहिए।
  4. फलों और सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  5. अगर आपको कमजोरी या चक्कर आ रहे हैं, तो एक बार यूरिक एसिड की जांच जरूर कराएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।