hamburger icon
A
Read in English

क्या युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के पीछे खराब नींद भी एक वजह है?

नींद न सिर्फ आपके मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है, बल्कि हार्ट हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। हम में से कई लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इस विषय को जरूर समझें-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 7, 2026 11:57 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. V. Rajasekhar

आज के समय में हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि 25–40 साल के युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ा लेकिन अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला कारण है, नींद की कमी ।  घर के कामकाज से लेकर ऑफिस की टेंशन के कारण कई लोग नींद काफी कम लेते हैं। इसका असर न सिर्फ आपके मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है, बल्कि हार्ट हेल्थ को भी यह प्रभावित करता है।

हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. वी. राजशेखर के अनुसार, लगातार कम या खराब गुणवत्ता वाली नींद शरीर के कई महत्वपूर्ण सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। आइए विस्तार से इसे समझते हैं-

पर्याप्त नींद न लेना, कैसे हार्ट पर डालती है असर?

अमेरिकल हार्ट एशोसिएशन के अनुसार, जब व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं लेता या उसकी नींद बार-बार टूटती है, तो शरीर में ग्लूकोज और फैट मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है। इसका सीधा असर कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल पर पड़ता है। धीरे-धीरे शरीर में सूजन बढ़ने लगती है और ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है, जो हार्ट अटैक के प्रमुख जोखिम कारक हैं।

NIH की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे खतरनाक स्थिति तब होती है जब व्यक्ति को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया होता है। इसमें नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरता है और स्ट्रेस हार्मोन अचानक बढ़ जाते हैं। यह स्थिति दिल पर बार-बार स्ट्रेस शॉक डालती है, जो समय के साथ हार्ट अटैक का जोखिम कई गुना बढ़ा देती है।

अनहेल्दी लाइफस्टाइल नींद की गुणवत्ता को करता है खराब

डॉक्टरों के अनुसार, खराब नींद अक्सर अन्य हमारी अनहेल्दी आदतों के साथ जुड़ी होती हैं, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है।

  • देर रात तक मोबाइल और स्क्रीन का इस्तेमाल
  • जंक फूड और खराब डाइट
  • कम शारीरिक गतिविधि
  • धूम्रपान या शराब का सेवन

ये सभी फैक्टर मिलकर हार्ट हेल्थ को और कमजोर बना देते हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर का कहना है कि अब जरूरत है कि नींद को भी एक जरूरी हेल्थ पैरामीटर की तरह देखा जाए, जैसे ब्लड प्रेशर और शुगर को देखा जाता है। मुख्य रूप से युवाओं में अगर लगातार खर्राटे, दिन में थकान, या नींद पूरी न होने की समस्या हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

अगर आप अपने हार्ट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान रख सकते हैं, जैसे-

  1. रोज 7-8 घंटे की नियमित नींद
  2. सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल बंद
  3. रात में कैफीन और स्टिमुलेंट्स से बचाव
  4. नियमित व्यायाम और एक्टिव लाइफस्टाइल
  5. लगातार खर्राटे या नींद की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह, इत्यादि।

Disclaimer : दिल की सेहत सिर्फ खान-पान पर नहीं, बल्कि आपकी नींद की गुणवत्ता पर भी निर्भर करती है। ऐसे में कोशिश करें कि पर्याप्त नींद जरूर लें। ताकि आपका दिल सुरक्षित रह सके। वहीं, अगर आपको हार्ट से जु़ड़ी किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो फौरन अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।