
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 19, 2018 12:47 PM IST
एक बार जब आप कमरे से बाहर निकलते हैं, तो शरीर दोबारा हाइड्रेट हो जाता है यानी पसीने और फैट लॉस का कोई संबंध नहीं है। © Shutterstock.
सर्दी के मौसम में स्टीम बाथ लेना बहुत ही फायदेमंद और आरामदायक हो सकता है। कुछ लोगों को लगता है कि स्टीम या हॉट बाथ लेने से वजन कम होता है। क्या यह सच है? भारत में आपको जिम में सौना से ज्यादा स्टीम बाथ मिलेगा। स्टीम रूम में एक जनरेटर रखा जाता है, जिससे पानी उबलता है। फिर इस उबलते हुए पानी से निकलने वाली भाप पूरे कमरे में फैल जाती है। स्टीम बाथ सेशन का समय और तापमान कंट्रोल करने की भी सहूलियत होती है।
वेट लॉस टिप्स: वजन घटाकर शरीर को रखना है स्लिम-ट्रिम, तो जरूर करें ये 7 काम
क्या स्टीम बाथ से होता है फैट कम?
इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि भाप लेने से आपकी त्वचा से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। हालांकि, यह सच है कि इससे आपके छिद्र खुल जाते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग स्टीम बाथ का प्रयोग यह सोचकर करते हैं कि इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि इसके दौरान बहुत ज्यादा पसीना निकलता है। सबसे पहले, आपके शरीर पर पानी की सारी बूंदें पसीना नहीं हैं। इसका आधा भाप है। फिर, एक बार जब आप कमरे से बाहर निकलते हैं, तो शरीर दोबारा हाइड्रेट हो जाता है यानी पसीने और फैट लॉस का कोई संबंध नहीं है।
स्टीम बाथ के फायदे
चूंकि, भाप के चलते कमरे में तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन भी तेज हो जाता है। ज्यादा तापमान से ब्लड वेसल्स खुल जाती हैं और ब्लड फ्लो भी तेजी से होने लगता है। इससे शरीर काफी रिलैक्स्ड महसूस करता है। वर्कआउट के बाद जो मांसपेशियों में दर्द होता है, वो भी कम हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, स्टीम बाथ लेने से मेटाबॉलिज्म भी इम्प्रूव होता है। इसके अलावा, इससे त्वचा को भी लाभ पहुंचता है। गर्मी से स्किन के पोर्स भी खुल जाते हैं, जिसके चलते पसीना अच्छे से बाहर आ जाता है। जिन लोगों को कन्जेस्चन हो, उनकी समस्या भी दूर हो जाती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.