• हिंदी

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल इन अंगों को बुरी तरह से कर देता है डैमेज, खतरा बढ़ने से पहले देता है ये हाई अलर्ट

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल इन अंगों को बुरी तरह से कर देता है डैमेज, खतरा बढ़ने से पहले देता है ये हाई अलर्ट

Cholesterol Damage Your Body : शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कौन सा अंग डैमेज हो जाता है?

Written by Kishori Mishra |Published : April 29, 2023 10:50 AM IST

Cholesterol Damage Your Body : हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल यानि लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL)  और गुड कोलेस्ट्रॉल यानि हाई-डेंसिटी लेपोप्रोटीन (HDL)। गुड कोलेस्ट्रॉल जहां हमारे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना शरीर के लिए खतरे की घंटी होती है। आज के समय में कई व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना ही हाई कोलेस्ट्रॉल होता है। इसकी वजह से आपको कई घातर बीमारियां होने की संभावना होती है। अधिकतर मामलों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण खराब खानपान, गलत जीवनशैली को ठहराया जाता जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें, तो अपने लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार कर लें। क्योंकि अगर नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगे, तो यह आपकी बॉडी का हाल बेहाल कर सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या नुकसान हैं?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर का हाल

नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इन बीमारियों के  बारे में-

नसें हो जाती हैं ब्लॉक - Blocked Arteries

हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना सही नहीं माना जाता है। अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तप बढ़ जाए, तो इसकी वजह से नसें ब्लॉक होने लगती हैं। इसकी वजह से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में आर्टरीज का लचीलापन कम होने लगता है। आर्टरी के संकुचित होने के कारण शरीर के सभी अंगों तक ब्लड को पहुंचा पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे शरीर को कई घातक नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। 

Also Read

More News

ब्लड प्रेशर हो जाता है हाई - High Blood Pressure

नसों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से ब्लड फ्लो को संतुलित कर माना मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की संभावना रहती है। बता दें कि अर्टरीज के माध्यम से ही शरीर के सभी हिस्सों में खून पहुंचता है, लेकिन अगर आर्टरी ब्लॉक हो जाए तो ब्लड को डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए हार्ट को जोर लगाना पड़ता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की संभावना रहती है। 

हार्ट को कर देता है बीमार - Heart Disease

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट डिजीज का खतरा रहता है। दरअसल, नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से कोरोनरी आर्टरी में प्लाक बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से हार्ट की मांसपेशियों में ब्लड फ्लो कम होने लगता है, जो न सिर्फ ब्लड प्रेशर का कारण बनती है बल्कि इसकी वजह से हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द जैसी कई जानलेवा बीमारी का खतरा रहती है।

किडनी डैमेज का खतरा - Kidney Damage

कोलेस्ट्रॉल की परेशानी बढ़ने पर न सिर्फ हार्ट को खतरा रहता है, बल्कि इसकी वजह से आपकी किडनी भी खराब हो सकती है। दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से गुर्दे की धमनियों में भी प्लाक जमा होने लगता है, जिसकी वजह से किडनी में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको तुरंत सतर्क होने की जरूरत होती है, ताकि आप इसकी गंभीरता को कम कर सकें।