
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 18, 2026 7:57 AM IST
Medically Verified By: Dr. Kapil Khanna
गर्मी में सिर दर्द होना आम बात है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन चुका है। ज्यादातर लोग सिरदर्द को तनाव, थकान या नींद की कमी का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर लेकर काम चला लेते हैं। लेकिन अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, बार-बार हो या अचानक बढ़ जाए, तो यह केवल तनाव नहीं बल्कि हाई ब्लड प्रेशर भी हो सकता है। यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल, इंदिरापुरम के कंसलटेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कपिल खन्ना के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है जो चुपके से शरीर में बढ़ती है। इसलिए बार- बार हने वाले सिरदर्द को किसी भी परिस्थिति में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को अक्सर सिरदर्द की परेशानी रहती है उन्हें नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवानी चाहिए। 17 मई को हाई ब्लड प्रेशर यानि की हाइपरटेंशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वैश्विक स्तर पर हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर के बीच कनेक्शन
ब्लड प्रेशर वह दबाव है जिससे हमारा खून शरीर की धमनियों में बहता है। सामान्य तौर पर ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg माना जाता है। अगर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 130 से ऊपर या डायस्टोलिक 80 से ऊपर रहने लगे, तो यह हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति हो सकती है। डॉ. कपिल के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का बीपी लगातार 120 से 130 के बीच रहता है, तो उसे नियमित रूप से मॉनिटर करना जरूरी है ताकि वह आगे चलकर गंभीर स्थिति में न पहुंचे।
बीमारियों से बचने के लिए ब्लड प्रेशर के मैनेज करना जरूरी है।
लगातार सिरदर्द कई बार हाई ब्लड प्रेशर का शुरुआती संकेत हो सकता है। समस्या यह है कि लोग इसे सामान्य दर्द समझकर इग्नोर करते रहते हैं। कुछ मामलों में मरीज अस्पताल तब पहुंचते हैं जब उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ चुका होता है और जांच में हार्ट से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं। डॉक्टर बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में “साइलेंट हार्ट अटैक” का खतरा भी बढ़ जाता है। यानी बिना ज्यादा लक्षणों के दिल पर असर पड़ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकता है।
जब ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बढ़ा रहता है, तो धमनियों पर लगातार दबाव पड़ता है। इससे उनमें सूजन और रुकावट पैदा हो सकती है।
हाई बीपी
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को समय-समय पर कुछ जरूरी जांच करानी चाहिए, जैसे:
ABPM एक विशेष मशीन होती है जो 24 घंटे तक मरीज का ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड करती है। इससे दिन और रात दोनों समय के बीपी पैटर्न का पता चलता है। अगर सोते समय भी ब्लड प्रेशर ज्यादा रहे, तो इसे नोकटर्नल हाइपरटेंशन कहा जाता है, जो काफी खतरनाक माना जाता है।
डॉ. कपिल के अनुसार दवाइयों के साथ-साथ लाइफस्टाइल में बदलाव बेहद जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए नीचे बताई गई बातों को अपनाएं-
अगर आपको लगातार सिरदर्द, चक्कर, सीने में दर्द, सांस फूलना या कमजोरी महसूस हो रही है और ब्लड प्रेशर 130 से ऊपर रहता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर ऐसी बीमारी है जो कई बार बिना किसी बड़े लक्षण के शरीर को नुकसान पहुंचाती रहती है। इसलिए नियमित जांच, सही खानपान, व्यायाम और समय पर इलाज बेहद जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए अपने ब्लड प्रेशर पर नजर रखें और किसी भी लगातार सिरदर्द को हल्के में न लें।