Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Disadvantage of using hair dye: आजकल समय से पहले बाल सफेद होने के मामले बहुत ज्यादा देखे जाते हैं, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई अंदरूनी बीमारियां हो सकती हैं, जिसके कारण बाल सफेद होने लगते हैं। वहीं आजकल कई प्रकार के हेयर प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं, जो केमिकल बेस्ड होते हैं और कुछ लोगों को इनका इस्तेमाल करने के कारण बाल भी सफेद होने लगते हैं। ज्यादातर मामलों में सफेद बालों का जड़ से इलाज नहीं मिल पाता है, लेकिन डाई व अन्य प्रकार के हेयर कलर का इस्तेमाल करके सफेद बालों को एक निश्चित समय के लिए काला किया जा सकता है। लेकिन कुछ प्रकार की हेयर डाई से शरीर में साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं और इसमें कैंसर जैसी बीमारियां भी शामिल हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई भी व्यक्ति हेयर डाई का इस्तेमाल कर रहा है तो आपके लिए यह लेख बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं हेयर डाई से होने वाली 5 स्वास्थ्य समस्याएं।
हालांकि, ज्यादातर प्रकार के हेयर डाई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना कैंसर के खतरे को नहीं बढ़ाता है लेकिन कुछ प्रकार के हेयर डाई प्रोडक्ट्स में कार्सिनोजन केमिकल एजेंट पाए जाते हैं, जो कैंसर होने के खतरे को बढ़ा सकते हैं। हेयर डाई को खुशबूदार बनाने के लिए कुछ केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कैंसर जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
ज्यादातर प्रकार के हेयर डाई केमिकल बेस्ड होते हैं, जो बालों को जड़ों से डैमेज करते है। हेयर डाई करने वाले ज्यादातर लोग बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बाल झड़ना, कमजोर पड़ना और बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं पैदा कर देता है। हालांकि, अच्छी क्वालिटी की हेयर डाई व कलर अच्छे रहते हैं।
हेयर डाई का इस्तेमाल करना आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें कई ऐसे केमिकल पाए जाते हैं, जो स्किन में एलर्जी पैदा कर सकते हैं। डाई करने के बाद सिर में खुजली, जलन व लालिमा होना एलर्जिक रिएक्शन का संकेत हो सकता है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
हालांकि, हेयर डाई करने से बालों में दिक्कत होने के कुछ मामले भी देखे गए हैं। हेयर डाई का इस्तेमाल करने के बाद कई बार आंखों में जलन आदि होने लगती है। हालांकि, अगर यह डाई या इस में से निकला पानी आंख में चला जाए तो काफी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान डाई जैसी चीजों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान स्किन सेंसिटिव हो जाती है और ऐसे में हेयर डाई का इस्तेमाल करना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को हेयर फॉल की समस्या भी रहती है और ऐसे में हेयर डाई का इस्तेमाल करना स्थिति को खराब कर सकता है।