hamburger icon
A
Read in English

Face mask & Corona: शोधकर्ताओं का दावा, कोरोनावायरस के सेकेंड वेव से बचाएगा फेस मास्क, सार्वजनिक स्थानों पर जरूर करें इस्तेमाल

एक ब्रिटिश अध्ययन के अनुसार, फेस मास्क कोरोनोवायरस ट्रांसमिशन दर को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यहां तक कि घर का बना मास्क भी आपको सुरक्षित रख सकता है। अध्ययन में कहा गया है कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर यानी सेकेंड वेव (coronavirus second waves) को नियंत्रित करने में फेस मास्क बेहद महत्वपूर्ण और कारगर हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 12, 2020 8:59 PM IST

Face mask prevent covid-19: कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इससे बचने के लिए फिलहाल तीन ही उपाय मौजूद हैं, सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing), सेल्फ हाइजीन (self hygiene) और मास्क पहनना (Wearing face mask)। अब जहां कई देशों में लॉकडाउन पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है, तो ऐसे में कोरोना से संक्रमित (Coronavirus infection) होने का खतरा और भी बढ़ गया है। खासकर, भारत में जहां हर दिन 7 से 10 हजार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। यह स्थिति आने वाले दिनों में काफी खतरनाक साबित हो सकती है।

बुधवार को जारी एक ब्रिटिश अध्ययन के अनुसार, फेस मास्क कोरोनोवायरस ट्रांसमिशन (mask wearing & coronavirus second waves) दर को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यहां तक कि घर का बना मास्क (Homemade face mask) भी आपको सुरक्षित रख सकता है। अध्ययन में कहा गया है कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर यानी सेकेंड फेज या वेव (coronavirus second waves) को नियंत्रित करने में फेस मास्क बेहद महत्वपूर्ण और कारगर हो सकते हैं।

कैम्ब्रिज और ग्रीनविच विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए घर में रहने के आदेश पर्याप्त नहीं हैं। जब लॉकडाउन पीरियड्स में लोग 100% फेस मास्क का उपयोग करते हैं, तो कोरोनावायरस का प्रसार काफी हद तक कम (Face mask prevent covid-19) हो जाता है और दूसरे और तीसरे फेज (secondary and tertiary waves) में महामारी नियंत्रण में आ सकता है। रॉयल सोसायटी ए में प्रकाशित अध्ययन में यह बात कही गई है।

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा है कि लोगों द्वारा फेस मास्क का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन की अवधि में जितना अधिक किया जाएगा कोरोनावायरस महामारी के प्रबंधन में उतनी ही अधिक मदद मिलेगी। इस स्थिति में आर्थिक गतिविधियों को फिर से चालू करना आसान हो सकता है।

सुरक्षित है एन95 मास्क

शोधकर्ताओं ने कहा है कि हर देश की सरकार को मास्क की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए और सभी को मास्क पहनने के लिए बोलना चाहिए। एन95 मास्क का निर्माण अधिक होना चाहिए, साथ ही घर पर मास्क कैसे बना सकते हैं, इस पर भी स्पष्ट निर्देश दिए जाने चाहिए। कुल मिलाकर वैश्विक स्तर पर मास्क पहनने को अनिवार्य करना चाहिए, ताकि लॉकडाउन खुलने पर कोरोना का प्रसार रोका जा सके।

Coronavirus Mask: क्या कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना है जरूरी?

कब, कहां और किसे जरूर पहनना चाहिए मास्क

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद मास्क पहनने की बजाय अगर लोग सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनते हैं, तो यह आर वैल्यू (R-Value) को कम करने में दोगुना प्रभावी होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी हाल ही में कोविड-19 (COVID-19) महामारी के दौरान फेस मास्क पहनने से संबंधित अपनी राय को बदल लिया है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 60 से अधिक उम्र वालों और गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मेडिकल-ग्रेड मास्क पहनना चाहिए। सामान्य लोगों को तीन-परत वाले कपड़े के बने मास्क पहनने चाहिए।

Exercising with face mask: क्या आप मास्क पहनकर दौड़ते है? जानें, विशेषज्ञों ने दी किस बात की चेतावनी

Mask & Children: एक्सपर्ट की चेतावनी, 2 साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनाने से घुट सकता है दम

Covid-19 Face Mask : कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क से जुड़े डूज एंड डोंट्स

Homemade Mask for Coronavirus: कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में ही बनाएं मास्क, 90 % तक है सेफ