hamburger icon
A
Read in English

कहीं कैफीन तो नहीं बढ़ा रहा आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल? चाय-कॉफी पीने वाले जरूर ध्यान दें

Caffeine and cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को रोकने के लिए डाइट में कुछ खास बदलाव करना जरूरी है। लेकिन क्या आप डाइट में बदलाव करने के बाद भी चाय या कॉफी पी रहे हैं? जानें बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल पर कैफीन क्या प्रभाव डालता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 9, 2023 12:45 PM IST

Does coffee affect cholesterol: आजकल चाय और कॉफी पीने की आदत हर किसी को लगी हुई है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही चाय पीना अच्छा लगता है। जबकि कुछ लोग दिन में कई कप चाय या कॉफी पी जाते हैं। यहां तक कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें रात को सोने से पहले भी चाय या कॉफी पीना पसंद होता है। लेकिन इस बारे में भी सबको पता होता है कि चाय या कॉफी में कैफीन होता है, जो हमारे शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज जैसी बीमारियों में चाय या कॉफी आदि न पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन कॉलेस्ट्रॉल के मरीज चॉय-कॉफी पी सकते हैं या नहीं, इस बारे में ज्यादातर लोग कन्फ्यूज रहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि चाय-कॉफी (यानी कैफीन) में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है और इसलिए यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ाती है। जबकि कुछ लोग मानते हैं कि चाय या कॉफी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और इसलिए चाय-कॉफी कम कर देनी चाहिए। इस बारे में कुछ रिसर्च भी किए जा चुके हैं, जिनमें मिले परिणामों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं -

कैफीन और कोलेस्ट्रॉल (Does caffeine affect cholesterol)

इस बारे में कई रिसर्च हो चुके हैं जिनसे निकले परिणाम अलग-अलग पाए गए हैं। ऐसा इसिलए क्योंकि चाय या कॉफी में बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है। लेकिन यह भी सच है कि बैड कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित कुछ लोग जिन्हें ज्यादा कॉफी या चाय पीने की आदत है, उन्हें कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं अपेक्षाकृत ज्यादा महसूस होती हैं। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि चाय या कॉफी का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने का काम करता है।

कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाता है कैफीन (Does caffeine affect cholesterol)

कैफीन आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल पर सीधे असर नहीं करता है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है। लेकिन यह कोलेस्ट्रॉल लेवल पर अप्रत्यक्ष (Indirect) रूप से प्रभाव डालता है। वेबएमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार कैफीनेटेड ड्रिंक्स जैसे चाय व कॉफी शरीर में स्ट्रेस और कोर्टिसोल लेवल को बढ़ा देते हैं, जिससे शरीर में बैड कोलेस्टेरोल लेवल कम नहीं हो पाता है।

कॉफी से ज्यादा खतरा (Coffee effect on cholesterol)

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि कैफीन ड्रिंक्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को इंडायरेक्टली बढ़ाते हैं। जबकि एक रिसर्च में यह पाया गया है कि कॉफी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। मेडिकल न्यूज टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार कॉफी में डाइटरपेनस (Diterpenes) नाम का तत्व पाया जाता है, जो शरीर में उन तत्वों को बनने से रोकता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को ब्रेकडाउन करने का काम करते हैं।

डॉक्टर से संपर्क जरूरी

अगर आपने कैफीन ड्रिंक्स का सेवन करना छोड़ दिया है या फिर आप पीते ही नहीं है और फिर भी आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात करें। क्योंकि कैफीन ड्रिंक्स के अलावा कई ऐसे फूड व ड्रिंक हो सकते हैं, जो बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं।