Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Does blood pressure increases in summer: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पसीना काफी ज्यादा आता है, इस बात से आप काफी अच्छे से परिचित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीजन में कई तरह की शारीरिक परेशानियां भी होने का खतरा रहता है। जी हां, अक्सर हम में से कई लोगों को ऐसा लगता है कि गर्मियों में ब्लड प्रेशर की परेशानी कम होती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह बढ़ परेशानी बढ़ भी सकती है। विशेष रूप से जब हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जो डिहाइड्रेशन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसका असर हमारे ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। इस विषय पर विस्तार से जानने के लिए हमने हैदराबाद स्थिति यशोदा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉ. श्री करण उद्देश तनुगुला से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर?
तेज गर्मी की वजह से हमारे शरीर की ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। लेकिन इसी प्रोसेस के दौरान ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा, अधिक पसीना आने से शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। इसकी वजह से हमारा खून काफी गाढ़ा हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना होती है।
ह्यूमिडिटी इस स्थिति को और खराब कर सकती है, क्योंकि यह पसीने को सूखने नहीं देती और शरीर का तापमान लगातार बढ़ता रहता है। इससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
गर्मियों में अगर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, तो शरीर में कुछ सामान्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जो निम्न हैं-
ध्यान रखें कि अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसे लक्षण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को हो सकते हैं।
गर्मियों में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-
यदि आपका ब्लड प्रेशर लगातार 140/90 mmHg से ऊपर बना रहता है या ऊपर बताए गए लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।