
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2025 4:19 PM IST
खांसी एक आम बीमारी है, जो अक्सर एक साधारण सर्दी का संकेत देती है। लेकिन अगर आपकी खांसी तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है, तो यह टीबी हो सकता है। समय पर इलाज और टीबी के प्रसार को रोकने के लिए दोनों के बीच अंतर करना महत्वपूर्ण है। डॉ. मनीषा मेंदीरत्ता (Dr. Manisha Mendiratta, Associate Director & Head - Pulmonology, Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad) के अनुसार, कॉमन कोल्ड या सर्दी-जुकाम के साथ आमतौर पर थोड़े समय के लिए होने वाली, बलगम वाली खांसी का कारण बनती है, जिसके साथ बहती नाक, गले में खराश और हल्का बुखार जैसे लक्षण होते हैं। लक्षण आमतौर पर एक या दो सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। हालांकि, टीबी एक Bacteria संक्रमण है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। जबकि खांसी एक महत्वपूर्ण लक्षण है, यह अक्सर लगातार बनी रहती है और इसके साथ अन्य symptoms हो सकते हैं: खून या बलगम वाली खांसी, सीने में दर्द, थकान, वजन घटना, रात को पसीना (Night time sweating) आना और बुखार।
डॉ. सुचित्रा पंत ( Dr. Suchita Pant, Consultant - Pulmonology, Manipal Hospital Dwarka New Delhi) यदि आपकी खांसी तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है, खासकर इनमें से कोई भी अतिरिक्त लक्षण होने पर, तो डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है। टीबी का शीघ्र treatment गंभीर जटिलताओं को रोकने और दूसरों की रक्षा करने के लिए आवश्यक है। एक साधारण बलगम परीक्षण या छाती का एक्स-रे यह निर्धारित कर सकता है कि टीबी ही कारण है, जिससे प्रभावी Antitubercular therapy शुरू की जा सकती है
खांसी शरीर की एक सुरक्षा प्रतिक्रिया है, जो तब होती है जब गले या सांस की नलियों में कोई चीज़ जलन पैदा करती है। यह मौसम में सबसे आम समस्या है, जिसकी वजह से लोग डॉक्टर के पास जाते हैं। यह फ्लू, ऊपरी श्वसन (respiratory) मार्ग संक्रमण और निचले श्वसन मार्ग संक्रमण व बीमारियों का मुख्य लक्षण होती है। निचले श्वसन मार्ग संक्रमण में सबसे गंभीर और चिंताजनक बीमारी ट्यूबरक्युलोसिस (टीबी) है। फ्लू और टीबी से होने वाली खांसी के बीच अंतर को समझना बहुत जरूरी है ताकि सही समय पर इलाज हो सके और हमारे देश में टीबी के फैलाव को रोका जा सके।
फ्लू और टीबी से होने वाली खांसी में सबसे बड़ा अंतर खांसी आने का समय है। मरीज को कितने दिनों तक यह समस्या बनी रहती है यह टीबी और आम खांसी के बीच का मुख्य अंतर है। हालांकि, खासी के साथ-साथ अन्य लक्षणों पर भी ध्यान दिया जाता है।
टीबी की खांसी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्युलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। यह लंबे समय तक बनी रहने वाली खांसी होती है, जिसमें बलगम आ सकता है और कभी-कभी खांसी के साथ खून भी आ सकता है। इसके साथ हल्का बुखार, भूख न लगना और वजन कम होने जैसे लक्षण भी दिखायी दे सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, अगर खांसी 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी रहे, तो यह टीबी हो सकता है। इसीलिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। टीबी की जांच के लिए सीने का एक्स-रे और बलगम की जांच की जाती है।
सामान्य सर्दी-जुकाम की खांसी वायरस के कारण होती है और यह जल्दी ठीक होने वाली खांसी होती है। इसमें तेज बुखार, गले में दर्द, नाक बंद या बहना, सिर दर्द और बदन दर्द जैसे लक्षण होते हैं। ये लक्षण 5 से 7 दिनों में खुद ही ठीक हो जाते हैं। इसका इलाज आराम करने और पर्याप्त पानी पीने से किया जाता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि, टीबी का जल्दी पता लगाना बहुत जरूरी है ताकि इसका सही इलाज हो सके।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।