कोरोना वायरस (coronavirus pandemic) के कारण लागू किए गए लॉकडाउन (lockdown) में लोग इन दिनों बहुत ज़्यादा समय ऑनलाइन बिता रहे हैं। लोग अपने घरों में बंद होने के साथ-साथ दफ्तर का काम घर से (वर्क फ्रॉम होम) कर रहे हैं। तो वहीं, लोग अपने मनोरंजन और सेहत से जुड़ी जानकारियां पाने के लिए भी ऑनलाइन रहते हैं। हाल ही में किए गए एक सर्वे में बताया गया कि लोग लॉकडाउन हेल्थ और आरोग्य से जुड़ी वेबसाइट्स पर बहुत अधिक समय बिता रहे हैं। लेकिन, स्क्रीन के सामने इतना अधिक वक़्त बिताने से आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। हाल ही में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने खुलासा किया कि, कम्प्यूटर के सामने बहुत अधिक वक़्त बिताने से उनकी आंखों में तकलीफ हो रही थी। जिसकी जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्क्रीन के सामने कम से कम समय बिताने की सलाह दी है। इस बारे में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा। (Eye Care Tips for Lockdown)
जैसा कि कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और आई पैड जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस इन दिनों ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गयी हैं। साथ ही लॉकडाउन के दौरान लोग इनका बहुत इस्तेमाल करते हैं। इन डिवाइसेस और गैजेट्स से एक हाई पॉवर लाइट निकलती है। जो, सीधें आंखों और स्किन के सम्पर्क में आती है। इससे आंखों को नुकसान होता है। (Side Effects of Screen Exposure) इसीलिए, जिन लोगों का स्क्रीन टाइम बहुत अधिक होता है उनकी आंखों पर इससे बुरा असर पड़ने लगता है।
स्क्रीन को देखते अगर आंखों में तकलीफ हो तो वह स्क्रीन लाइट के नुकसान के चलते होती है। आंखों में जलन, पानी आना, खुजली, आंखों के नीचे काले रंग के धब्बे या सूजन जैसी समस्याएं भी इस वजह से हो सकती हैं। तो वहीं, सिर दर्द, बैक पेन और गर्दन अकड़ने जैसी परेशानियां भी बहुत अधिक समय कम्प्यूटर के सामने बिताने से हो सकती हैं।
कम्प्यूटर पर काम करते समय स्क्रीन से एक मीटर दूरी बना कर रखें। वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों के लिए स्क्रीन से बहुत अधिक तक दूरी बनाएं रखना संभव नहीं हो पाता । इसीलिए, काम के अलावा स्क्रीन पर रहने से बचें। इससे, आपकी आंखों को कम थकान होती है। इसी तरह अगर आपको चश्में हैं तो उन्हें ज़रूर पहनें।
जब भी आंखों में दर्द या थकान महसूस हो तो अपनी हथेलियों को आंखों पर रखें। फिर, हल्के-हल्के आंखों की मसाज करें। 2-3 मिनट ऐसा करने से आंखों को आराम मिलता है।
ड्राई आईज़ की प्रॉब्लम से बचने के लिए ब्लिंकिंग एक्सरसाइज़ या पलकें झपकाने की एक्सरसाइज़ करें। इससे, आंखों में नमी बनी रहती है।
अपनी थकी हुई आंखों को आराम देने के लिए गुलाबजल यानि रोज़ वॉटर में कॉटन वूल डुबोकर आंखों पर रखें। इससे, आंखों को आराम मिलेगा।
Follow us on