
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
भारत में एचएमपीवी वायरस (Human Metapneumovirus ) के कुल मामलों की संख्या 11 तक पहुंच गयी है। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिल नाडु के अलावा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी एचएमपीवी के मामले (HMPV cases in India) पाए जाने की पुष्टि की गयी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से चीन में एचएमपीवी वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है क्योंकि चीन में एचएमपीवी संक्रमण के मरीजों की भारी संख्या सामने आयी है। अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है। वहीं, अब भारत में भी एचएमपीवी के मरीजों की पहचान की गयी है और इसके साथ ही चिंता भी बढ़ गयी है।
बता दें कि, एचएमपीवी भी कोविड-19 की तरह ही फैलने वाला वायरस है और सर्दियों में कोविड-19 संक्रमण की तरह ही एचएमपीवी के तेजी से फैलने का डर लोगों को सता रहा है। हालांकि, डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा लोगों को इस वायरस से ना घबराने की सलाह दी गयी है। हालांकि, अन्य सभी वायरल इंफेक्शन्स की तरह एचएमपीवी से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की भी अपील की गयी है। साथ ही इस संक्रमण के लक्षणों को नजरअंदाज ना करने की सलाह भी दी गयी है।
डॉ. आर आर दत्ता ( Dr. RR Dutta, HOD, Internal Medicine, Paras Health, Gurugram) कहते हैं कि,“ सर्दियों के मौसम में रेस्पेरटरी सिस्टम से जुड़े इंफेक्शन्स एक हद तक ही बढ़ते हैं। एचएमपीवी वायरस ( Human Metapneumovirus /HMPV) भी सांसों से जुड़ा हुआ एक वायरस है और इससे संक्रमण में कुछ मध्यम गम्भीरता वाले लक्षण (Mild symptoms of HPVM) दिखायी दे सकते हैं जैसे- खांसी, बुखार और नाक बंद होना या श्वसन मार्ग में जकड़न। जैसा कि कॉमन कोल्ड में भी इसी तरह के लक्षण दिखायी देते हैं। वहीं, कमजोर इम्यूनिटी वाले समूहों जैसे बच्चों और बुजुर्गों में फ्लू जैसे ये लक्षण दिखायी दे सकते हैं-
इसके अलावा गले में दर्द (Pain in throat) और बदन दर्द (Boady ache) जैसी समस्याएं भी एचएमपीवी संक्रमण की वजह से हो सकती हैं। हालांकि, डॉ. दत्ता इन्हें मामूली बताते हैं और उनके अनुसार इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
डॉ. दत्ता के अनुसार, हवा के माध्यम से फैलने वाले अन्य सभी संक्रमणों की तरह ही एचएमपीवी से बचावके लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। डॉक्टर के अनुसार इन बातों का ध्यान रखकर एचएमपीवी संक्रमण से बचाव हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।