Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मॉनसून में क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल? इन एक्सपर्ट टिप्स की मदद से कंट्रोल करें डायबिटीज, शुगर भी रहेगी कम

सीजन चेंज होने के साथ ही डायबिटीज के मरीजों की चिंता भी बढ़ जाती है क्योंकि, कई बार ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार आप अपने डायबिटीज को मैनेज करने की कोशिश कर सकते हैं।

मॉनसून में क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल? इन एक्सपर्ट टिप्स की मदद से कंट्रोल करें डायबिटीज, शुगर भी रहेगी कम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 11, 2025 8:22 PM IST

Diabetes management in monsoon-  मॉनसून का सीजन बारिश में भीगने, चाय-पकौड़े (Cahi Pakode) खाने और ढेर सारी मस्ती करने का मौसम होता है। लेकिन, अगर किसी को डायबिटीज की बीमारी हो तो उसके लिए बरसात का मौसम कुछ मुश्किलें भी लेकर आता है। जैसा कि डायबिटीज के मरीजों की इम्यून पॉवर (Low immunity in diabetes patients) अन्य लोगों की तुलना में कम होती है इसीलिए, सीजन बदलते ही कई तरह की बीमारियां इन लोगों को घेर लेती हैं। वहीं, बार-बार बारिश में भीगने से स्किन एलर्जिस (Ski allergies) और पैरों में फंगल इंफेक्शन (Fungal infection in foot) जैसी समस्याए भी डायबिटीज के मरीजों में जल्दी होती हैं। ऐसे में आपको खुद के स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज के मरीज मॉनसून में अपना ख्याल कैसे रखें और साथ ही ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल कैसे रख सकते (Controlling blood sugar level in monsoon) हैं, उसी से जुड़ीं कुछ टिप्स दे रहे हैं कैलाश हॉस्पिटल, नोएडा के डॉ. संजय महाजन (Dr. Sanjay Mahajan, Internal Medicine, Kailash Hospital, Noida), आइए जानते हैं कि किस तरह बदलते मौसम और वायरस-बैक्टेरिया (Virus-Bacteria In Diabetes) के बीच डायबिटीज मरीज खुद को बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं।

डॉ. संजय महाजन कहते हैं कि, “मानसून का मौसम फ्लू और वॉटर-बॉर्न डिजिजेज का खतरा (Risk of water-born diseases in monsoon) बढ़ा सकता है।  यह मौसम डायबिटीज वाले लोगों के  लिए गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इम्‍यू‍न सिस्‍टम कमजोर होने के कारण डायबिटीज में जल्दी बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।  बरसात के दिनों में लोग फिजिकली एक्टिव नहीं रह पाते और कसरत नहीं कर पाते। इसी तरह पोषण की कमी (Nutirional deficiency) और  अन्य तरह की लापरवाहियों के कारण भी बरसात में ग्लूकोज लेवल तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए एक संतुलित तरीका अपनाना और भी  बहुत जरूरी है।”

मॉनसून के दिनों में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से कैसे रोकें?- How to prevent blood sugar spike in monsoon season.

एक्सपर्ट ने डायबिटीज मरीजों के लिए कुछ टिप्स भी दीं  जिन्‍हें ध्‍यान में रखकर आप मानसून का आनंद लेते हुए डायबिटीज को आसानी से मैनेज (Diabetes management in monsoon) कर सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल को भी अंडर कंट्रोल रख सकते हैं:

Also Read

More News

डाइट की मदद से बढ़ाएं अपनी इम्यून पॉवर

बारिश में स्ट्रीट फूड खानेका लालच किसी को भी हो सकता है। लेकिन, कई बार स्ट्रीट फूड खाने से (Side effects of eating street foods) डायबिटीज मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों को दूषित खाना खाने से संक्रमण जल्दी हो सकता है। इसीलिए, स्ट्रीट फूड जैसी चीजें ना खाएं। साथ ही डाइट से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखें-

  • हमेशा घर का खाना खाएं, जो ताजा पकाया गया हो और गर्म हो।
  • अपनी डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले  फूड्स (Immunity boosting foods) शामिल करें।
  • खाने से पहले फलों और सब्जियों को अच्छी तरह साफ करें।

पैरों की साफ-सफाई और  हेल्थ का रखें ध्यान

डायबिटीज वाले लोगों को इस मौसम में अपने पैरों का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, बारिश में पैर भीग जाने के बाद उनमें फंगल इन्फेक्शन होने और पैरों में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ (Risk of foot ulcer in monsoon) जाता है। ऐसे में बारिश में भीगने के बाद अपने पैरों को अच्छी तरह गर्म पानी और साबुन से साफ करें। पैरों को अच्छी तरह सुखने दें और फिर मोजे पहन लें।  नंगे पैर चलने या गड्ढों में भरे पानी में जाने से बचें। बंद और आरामदायक जूते पहनें। इससे आपके पैर पानी में गीले नहीं होगें और फंगल इन्फेक्शन से बचे रहने में भी मदद हो सकेगी।

[caption id="attachment_1239050" align="aligncenter" width="1200"]foot care in diabetes in monsoon बारिश में भीगने के बाद अपने पैरों को गर्म पानी और साबुन के घोल में कुछ देर डुबोकर रखें। इससे इंफेक्शन का रिस्क कम होगा।[/caption]

नियमित चेक करें अपना ब्लड शुगर

मानसून में डाइट, एक्सरसाइज की आदतें और टेम्परेचर बदलने के कारण आपका ब्लड शुगर लेवल भी प्रभावित  हो सकता (Fluctuating Blood sugar level due to change in temperature) है। वहीं, नमी और तापमान बदलने से इंसुलिन सेंसिटिविटी से जुडी परेशानियां भी हो सकती हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है या कम हो सकता है। ऐसे में  फ्रीस्टाइल लिब्रे और सीजीएम डिवाइस की मदद से अपना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखें।

फिजिकली एक्टिव रहें

अगर बरसात के दिनों में आपके लिए बाहर जाना संभव नहीं हो पाता तो आप घर पर ही एक्सरसाइज करें।  घर के अंदर ही हल्की-फुल्की ए्क्सरसाइज करें। आप 30 मिनट का हल्का वर्कआउट करें। रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक (Morning walk) करें। इससे आपको ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में  मदद हो सकती है।

शरीर को रखें हाइड्रेटेड

बदलते मौसम में उमस और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्‍या (Dehydration in monsoon season) हो सकती है, जिससे ग्लूकोज को कंट्रोल में रख पाने में मुश्किल आ सकती है। इसीलिए, बरसात में शरीर में पानी की कमी (Sharir mein pani ki kami kyun hoti hai) ना होने दें। दिन में थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहें। अगर आप ठंडा पानी नहीं पीना चाहते तो हर्बल टी और फ्लेवर्ड वॉटर जैसे तरीकों से अपना वॉटर इंटेक (Ways to increase water intake in monsoon) बढ़ाएं। इससे हाइड्रेशन में मदद हो सकती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल (Controlling blood sugar level) में रहता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।