कैसे होती है फेफड़ों के कैंसर की शुरुआत? 10 लक्षण जिनकी समय रहते पहचान है जरूरी

lung cancer ke shuruati lakshan: फेफड़ों का कैंसर एक घातक बीमारी है। लेकिन फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता चल जाए तो न सिर्फ बीमारी का इलाज संभव है, बल्कि इससे बचाव भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं फेफड़ों का कैंसर के शुरुआती 10 लक्षणों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 21, 2026 2:49 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. J. B. Sharma

Early Symptoms of lung Cancer: फेफड़ों का कैंसर आज दुनिया भर में तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारियों में से एक है। अक्सर इसकी शुरुआत बहुत ही सामान्य लक्षणों से होती है, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही बाद में बीमारी को गंभीर बना देती है। दिल्ली के एक्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी एंड इम्यूनोथेरेपी, एक्शन कैंसर हॉस्पिटल के मेडिसिन एवं थेराप्यूटिक्स विभाग के निदेशक डॉ. जे.बी. शर्मा बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति में फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इसका इलाज सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

फेफड़ों के कैंसर की शुरुआत कैसे होती है?

डॉ. जे.बी. शर्मा के अनुसार, फेफड़ों के कैंसर तब शुरू होता है जब फेफड़ों की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। आमतौर पर यह समस्या लंबे समय तक धूम्रपान करने, प्रदूषण, धूल-धुएं या जहरीले केमिकल्स के संपर्क में रहने से पैदा होती है।

भारत में जब फेफड़ों के कैंसर की बात आती है, तो अक्सर लोग समझते हैं कि यह बीमारी सिर्फ धूम्रपान करने वालों को होती है, लेकिन जो लोग धूम्रपान नहीं करते हैं उन्हें भी यह बीमारी हो सकती है। शुरुआती चरण में फेफड़ों के कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और शरीर में कोई स्पष्ट संकेत नहीं देता है। लेकिन जैसे ही फेफड़ों के कैंसर शरीर के एक हिस्से से दूसरे में फैलने लगता है, फेफड़ों के कैंसर के लक्षण सामान्य रूप से दिखने लगते हैं।

lung cancer लंग कैंसर धूम्रपान न करने वालों को भी हो सकता है।

फेफड़ों का कैंसर के 10 प्रमुख लक्षण

  1. लगातार खांसी रहना- अगर खांसी 2-3 हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहती है और दवाओं से भी ठीक नहीं होती, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। लंबे समय तक खांसी होना फेफड़ों के कैंसर का पहला संकेत होती है।
  2. खांसी में खून आना- खांसते समय खून आना एक गंभीर संकेत हो सकता है। यह फेफड़ों के कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है।
  3. आवाज में बदलाव (भारीपन)- अगर आपकी आवाज लगातार भारी या बदल गई है और लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही, तो सावधान हो जाएं। आवाज में बदलाव फेफड़ों के कैंसर की शुरुआत का लक्षण हो सकती है।
  4. अचानक वजन कम होना- बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के तेजी से वजन कम होना भी फेफड़ों के कैंसर की चेतावनी देता है।
  5. सांस लेने में दिक्कत- सीढ़ियां चढ़ते समय या सामान्य गतिविधियों में सांस फूलना फेफड़ों की समस्या का संकेत हो सकता है।
  6. छाती में दर्द- गहरी सांस लेने, खांसने या हंसने पर छाती में दर्द होना फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है।
  7. कंधे या पीठ में दर्द- फेफड़ों के ऊपरी हिस्से में ट्यूमर होने पर कंधे या पीठ में दर्द भी फेफड़ों के कैंसर का पहला संकेत होता है।
  8. बार-बार फेफड़ों में संक्रमण- निमोनिया या ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याएं बार-बार होना भी फेफड़ों के कैंसर की चेतावनी देता है।
  9. थकान और कमजोरी- लगातार थकान महसूस होना, बिना ज्यादा काम किए कमजोरी लगना शरीर के अंदर किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
  10. निगलने में परेशानी- खाना निगलते समय दर्द या कठिनाई महसूस होना भी फेफड़ों के कैंसर का एक संकेत हो सकता है।

लंग कैंसर का इलाज संभव है।

किन लोगों को फेफड़ों के कैंसर का ज्यादा खतरा है?

डॉ. जे.बी. शर्मा का कहना है कि भारत और अन्य विकासशील देशों में जिस तरह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, उस स्थिति में फेफड़ों के कैंसर का खतरा लगभग हर व्यक्ति को है। लेकिन कुछ लोगों में फेफड़ों के कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। इसमें शामिल हैः

  1. लंबे समय तक स्मोकिंग करने वाले
  2. सेकेंड हैंड स्मोक के संपर्क में रहने वाले
  3. ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों में रहने वाले
  4. केमिकल इंडस्ट्री में काम करने वाले

इसके अलावा परिवार में कैंसर का इतिहास होने पर भी फेफड़ों के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। अगर ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण लगातार दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

क्या फेफड़ों के कैंसर का इलाज संभव है?

हां, अगर फेफड़ों के कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में चल जाए, तो इसका इलाज पूरी तरह से संभव है। फेफड़ों के कैंसर से बचाव के लिए धूम्रपान से दूरी बनाएं, अगर आप प्रदूषित क्षेत्र में रहते हैं तो घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। हर 3 महीने में एक बार हेल्थ चेकअप करवाएं।

डॉक्टर बताते हैं कि फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच ही इसके खिलाफ सबसे मजबूत हथियार हैं।अगर आप अपने शरीर के संकेतों को समझें और समय रहते कदम उठाएंगे, तो फेफड़ों के कैंसर से बचाव और इसका इलाज भी संभव है।

FAQs

फेफड़ों के कैंसर का पहला चरण क्या है?

फेफड़ों के कैंसर का पहला चरण सबसे शुरुआती अवस्था है। इसका मतलब है कि कैंसर छोटा है और केवल फेफड़ों तक ही सीमित है। यह लिम्फ नोड्स या शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला है। अक्सर इसी अवस्था में उपचार सबसे प्रभावी होता है और जीवित रहने की दर भी सबसे अधिक होती है।

कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

कोलन (बड़ी आंत) कैंसर के शुरुआती लक्षणों में मल त्याग की आदतों में बदलाव (लगातार कब्ज या दस्त), मल में खून आना या मल का रंग गहरा होना, पेट में लगातार दर्द, ऐंठन या गैस, बिना किसी कारण के वजन कम होना, और थकान महसूस होना शामिल हैं।

कैसे पता चलेगा कि फेफड़ों में कैंसर है?

फेफड़ों के कैंसर का पता लगातार खांसी (जो 3 सप्ताह से अधिक रहे), खून वाली खांसी, सांस फूलना, सीने में दर्द और बिना कारण वजन कम होने से चलता है। फेफड़ों के कैंसर का पता लगाने के लिए लो-डोज सीटी स्कैन (LDCT), छाती का एक्स-रे, बलगम की जांच (cytology) और बायोप्सी जैसे टेस्ट किए जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.