hamburger icon
A
Read in English

स्पाइनल एनेस्थीसिया के बाद होती हैं ये 3 तकलीफें,दर्द से राहत देंगी ये एक्सपर्ट टिप्स

Spinal Anesthesia And Back Pain: क्या आपने भी सुना है कि स्पाइनल एनेस्थीसिया लेने के बाद पीठ और कमर दर्द बढ जाता है तो जानिए क्या है इस बारे में डॉक्टर का कहना।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 14, 2024 7:01 PM IST

Spinal Anesthesia: स्पाइनल एनेस्थीसिया कई तरह की सर्जरी में इस्तेमाल किया जाता है, विशेषकर शरीर के निचले हिस्से सें जुड़ी सर्जरीज में रीढ़ की हड्डी में एनेस्थीसिया दिया जाता है। सी-सेक्शन से बच्चे के जन्म (C-sections childbirth) के दौरान, हर्निया से जुड़े ऑपरेशन (hernia repairs) या घुटनों के रिप्लेसमेंट (knee replacements) में मरीजों को स्पाइनल एनेस्थीसिया ही दिया जाता है। यह एक बहुत ही प्रभावी तरीका है लेकिन फिर भी लोगों के मन में स्पाइनल एनेस्थीसिया को लेकर कई तरह के डर और भ्रांतियां भी बनी हुई रहती हैं। डॉ. विद्या भट्ट (Dr. Vidya V Bhat, Medical Director, RadhaKrishna Multispeciality Hospital, Bengaluru) ने स्पाइनल एनेस्थीसिया से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पाइनल एनेस्थीसिया से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है और यह कितना सेफ या असरदार है उसके बारे में भी उन्होंने बताया।

कैसे दिया जाता है स्पाइनल एनेस्थीसिया? (What is the procedure of Spinal Anesthesia?)

स्पाइनल एनेस्थीसिया रीढ़ की हड्डी में लगाया जाता है। इसमें इंजेक्शन की मदद से रीढ़ में दवा पहुंचायी जाती है जो शरीर के निचले हिस्से को सुन्न कर देता है। इससे मरीज सर्जरी के दौरान जागता रहता है लेकिन, उसे सर्जरी के दौरान किसी तरह का दर्द महसूस नहीं होता। यह कई प्रकार की सर्जरीज में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है।

क्या स्पाइनल एनेस्थीसिया के साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं? (Does spinal anesthesia have any side effects)

स्पाइनल एनेस्थीसिया के बारे में एक बात प्रचलित है कि इसे लेने के बाद लोगों को हमेशा के लिए कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। लोगों के बीच अक्सर इस बारे में बात होती है और ऐसे लोग जिन्हें स्पाइनल एनेस्थीसिया लेने के बाद तकलीफें हुई हैं वे जरूर इस बारे में बात करते हैं। यह समझा जा सकता है कि लोग अपनों की फिक्र करते हैं और उन्हें इस प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं लेकिन, यह जरूरी नहीं कि हर वह व्यक्ति जिसने स्पाइनल एनेस्थीसिया लिया हो उसे पीठ में दर्द की शिकायत हो।

डॉ.विद्या कहती हैं कि, स्पाइनल एनेस्थीसिया देने के बाद इस तरह की हल्की-फुल्की समस्याएं हो सकती हैं जैसे-

इंजेक्शन की जगह पर सूजन और त्वचा का बहुत अधिक सॉफ्ट हो जाना

एनेस्थीसिया का असर खत्म होने के बाद मरीज को सिर में दर्द महसूस हो सकता है।

वहीं,कमर में दर्द की समस्या भी रिकवरी पीरियड तक महसूस हो सकती है। हालांकि, अगर आपको लम्बे समय तक पीठ में दर्द की शिकायत होती है तो यह किसी पुरानी बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से हो सकती है, एनेस्थीसिया के कारण नहीं।

तकलीफ से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां (Precautions and What You Can Do)

अपने डॉक्टर के सम्पर्क में रहें और अगर आपको स्पाइनल एनेस्थीसिया के बाद दर्द बढ़ने का डर सता रहा है तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें।

अपने डॉक्टर द्वारा बतायी गयीं सभी बातों का ध्यान रखें।

सर्जरी के तुरंत बाद मुड़ने या चलने-फिरने की कोशिश ना करें।

अगर आपको पीठ या कमर में दर्दलम्बे समय तक महसूस होता है तो अपने डॉक्टर से बात करें।