Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महिलाओं और पुरुषों की किडनी खराब कर सकती हैं ये 10 आदतें, शरीर बन जाता है बीमारियों का घर

अगर इन अनहेल्दी आदतों को छोड़ दिया जाए तो किडनी की गम्भीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

महिलाओं और पुरुषों की किडनी खराब कर सकती हैं ये 10 आदतें, शरीर बन जाता है बीमारियों का घर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 7, 2024 8:11 PM IST

Daily Habits that can damage kidney: किडनी के काम में गड़बड़ी आने से ओवरऑल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। क्योंकि, हम पूरे दिन में जो कुछ भी खाते या पीते हैं उनमें से हानिकारक तत्वों को छानकर बाहर निकालने और शरीर को पोषक तत्व (nutrients) प्राप्त करने में किडनी मदद करती है। भोजन के साथ कुछ टॉक्सिंस (toxins) भी शरीर में रोज पहुंचते हैं और ये टॉक्सिंस शरीर में जमा हो जाएं तो किडनी के साथ-साथ अन्य ऑर्गन्स को भी डैमेज कर सकते हैं। किडनियां जब इन टॉक्सिंस को शरीर से बाहर नहीं निकाल पातीं तो शरीर में बीमारियां बढ़ने लगती हैं।

नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ.असीम थंबा (Dr Aseem Thamba MD, DNB,  Consultant Nephrology, Nephrologist and Kidney Transplant Specialist- Jaslok Hospital & Research Centre, Mumbai) बता रहें हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में किडनी को कमजोर कर सकती हैं और इनकी वजह से किडनी की फंक्शनिंग पर भी बुरा असर भी पड़ता है। डॉ. असीम थंबा के अनुसार अगर इन अनहेल्दी आदतों को छोड़ दिया जाए और व्यक्ति अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करे तो किडनी की गम्भीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

किडनी को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये आदतें (Common daily habits that can damage the kidney)

बहुत अधिक नमक खाना (Excessive salt intake)

रोज के खाने में नमक का इस्तेमाल कम मात्रा में ही होना चाहिए। लेकिन,अगर नमक का सेवन बहुत ज्यादा किया जाए तो इससे किडनियों को नुकसान हो सकता है। पैकेटबंद चिप्स, फास्ट फूड, जंक फूड और चाट-पकौड़ों का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर उनमें नमक और अन्य प्रीजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। यही अतिरिक्त सोडियम आपके शरीर में पहुंचकर किडनियों को डैमेज कर सकता है।

Also Read

More News

यूटीआई का इलाज ना करना (Untreated UTIs)

यूरीनरी ट्रैक्ट्स से जुड़े इंफेक्शन्स (Urinary tract infections) की तरफ ध्यान ना देना और उसका इलाज ना कराने से किडनी में भी इंफेक्शन हो सकता है। इससे किडनी की आंतरिक संचरना को भी नुकसान पहुंच सकता है।

शराब पीना (Alcohol consumption)

हेवी ड्रिंकिग (Heavy drinking) या बहुत अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवनकरने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और लिवर डैमेज (liver damage) भी हो सकता है। ये सभी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। (side effects of Excessive alcohol consumption)

स्मोकिंग (Smoking)

धूम्रपान करने की आदत से ब्लड वेसल्स को नुकसान (Smoking can damage blood vessels) पहुंचता है। इससे किडनी की तरह रक्त का बहाव कम हो जाता है। ब्लड की सप्लाई कम होने से किडनी की बीमारियों का रिस्क (risk of kidney disease) बढ़ जाता है।

कम पानी पीना (Not drinking enough water)

डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी की कमी के कारण (Dehydration can damage kidney health) किडनियों के लिए टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकाल पाने में दिक्कत आती है। इससे किडनियों को नुकसान पहुंच सकता है।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल ना करना (High BP and high blood sugar levels)

हाई ब्लड शुगर लेवल और हाई ब्लड प्रेशर लेवल (High Blood Pressure) अगर अनियंत्रित रहें तो इससे किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। (Uncontrolled diabetes is a leading cause of kidney disease)

बार-बार पेनकिलर खाना (Over consumption of Painkillers)

बिना डॉक्टर से पूछे अगर आप बार-बार और जल्दी-जल्दी पेनकिलर्स(Overuse of Painkillers) का सेवन करते हैं तो इससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।

खराब डाइट (Poorly managed diet)

फैट्स, शक्कर, प्रोसेस्ड फूड्स वाली डाइट से मोटापा (obesity causes) बढ़ता है। अनहेल्दी डाइट से हाई बीपी लेवल (BP level) और डायबिटीज का रिस्क भी बढ़ सकता है। ये सभी चीजें किडनी डिजिज का रिस्क बढ़ा सकता हैं।

कसरत ना करना (Not getting enough physical activity)

बैठकर काम करना, कसरत ना करना और सुस्त रहने की आदत किडनी को डैमेज कर सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source