Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या हार्ट के मरीज को रनिंग करने से हार्ट अटैक आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसका जवाब

Can a person with heart problem run: रनिंग करना हार्ट के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन क्या हार्ट के मरीज रनिंग कर सकते हैं? चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसका जवाब।

क्या हार्ट के मरीज को रनिंग करने से हार्ट अटैक आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसका जवाब

Written by Mukesh Sharma |Published : March 16, 2023 5:08 PM IST

Is running good for heart patient: स्वस्थ रहने के लिए जितना सही डाइट लेना जरूरी है, उतना ही जरूरी शारीरिक गतिविधियां भी हैं। आपने भी देखा होगा आजकल ज्यादातर वही लोग बीमार पड़ते हैं, जिनका लाइफस्टाइल सही नहीं है। खासतौर पर सेडेंटरी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले लोग जैसे दुकान पर बैठने वाले, डेस्क पर काम करने वाले व अन्य लोग जो दिन में बहुत ही कम शारीरिक गतिविधियां करते हैं। उन्हें हेल्थ से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना रनिंग करना काफी हद तक हार्ट अटैक व हार्ट की अन्य बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। लेकिन जो लोग पहले से ही हार्ट के मरीज हैं, क्या उन्हें रनिंग करनी चाहिए? इस बारे में दिल्ली शालीमार बाग के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एसोसिएट डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी डॉक्टर चंद्रशेखर ने इस बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। चलिए जानते हैं रनिंग करने से हार्ट को मिलने वाले फायदे और हार्ट पेशेंट को रनिंग करना चाहिए या नहीं।

हार्ट के लिए रनिंग के फायदे

रनिंग एरोबिक एक्सरसाइज का एक हिस्सा है और इसलिए अन्य एरोबिक एक्सरसाइज की तरह रनिंग करना भी हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। रनिंग करने से ब्लड प्रेशर व बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही साथ पूरे शरीर में ऑक्सीजन फ्लो में भी सुधार होता है। एक अध्ययन के अनुसार नियमित रूप से रनिंग करने से हार्ट अटैक से मृत्यु होने का खतरा 45 प्रतिशत कम हो जाता है।

क्या हार्ट पेशेंट रनिंग कर सकते हैं

दौड़ना आपके दिल के लिए अच्छा है, लेकिन क्या जो लोग पहले से ही हार्ट के मरीज हैं उनके लिए दौड़ना सही है? इसपर डॉक्टर का कहना है कि हार्ट के मरीजों को ज्यादा रनिंग नहीं करनी चाहिए। रनिंग करना उनके लिए भी फायदेमंद है, लेकिन इसे सीमित सीमा तक ही रखना चाहिए। हालांकि, जो लोग पहले से ही रनिंग करते आ रहे हैं, उनके लिए रनिंग करना आमतौर पर सुरक्षित रहता है। जबकि जो लोग हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने के बाद रनिंग शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह थोड़ा खतरनाक हो सकता है।

Also Read

More News

डॉक्टर से लें परमिशन

हार्ट के मरीज यदि रनिंग शुरू करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले डॉक्टर से परमिशन लेनी होगी। डॉक्टर कुछ हार्ट के टेस्ट करके यह पता लगा सकते हैं कि आपके लिए आपके लिए रनिंग फायदेमंद हो सकती है या नहीं। हालांकि, यदि आपको डॉक्टर रनिंग करने की परमिशन दे देते हैं, तो इस दौरान उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सावधानीपूर्वक करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, यदि किसी हार्ट के पेशेंट को रनिंग करने की परमिशन मिल जाती है और वह पूरी सावधानी बरतते हुए रनिंग कर रहा है, तो भी उसे कुछ बातो का ध्यान रखना जरूरी है। उसे समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहना चाहिए। रनिंग करने से पहले और बाद में अपना बीपी जरूर चेक करें। इसके अलावा यदि रनिंग करते समय किसी भी प्रकार की समस्या महसूस होती है, जैसे सीने में दर्द, सिर घूमना, छाती में जकड़न, जी घबराना या हार्ट से जुड़ा कोई अन्य लक्षण महसूस हो रहा है, तो तुरंत रनिंग करना बंद कर दें और एक तरफ आराम से बैठ जाएं। इसके बाद अपने साथी को बताएं और डॉक्टर से संपर्क करें।