नया साल भी मनाना है और दिल का ख्याल भी रखना है? डॉक्टर से जानें कैसे करें सेफ सेलिब्रेशन

Winter Party And Heart Health: क्या सर्दियों में पार्टी के दौरान आपके सीने में दर्द होने लगता है? या क्या आपके घर में कोई दिल की बीमारी का मरीज है? अगर हां तो इस न्यू ईयर पार्टी डॉक्टर की बताई इन सलाह को जरूर गांठ बांध लें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 11, 2025 1:18 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Bipeenchandra Y Bhamre

Sariyo Mai Dil Ka Khyal Kaise Rakhe: दिसंबर शुरू होते ही ठंड, स्वादिष्ट खाना और देर रात तक पार्टी-शार्टी, ये सब मिलकर मजे तो बहुत दे सकते हैं, लेकिन दिल पर खराब असर भी डाल सकते हैं। खासकर साल का यह जाता महिना हर किसी के लिए पार्टी वाला साल होता है, क्योंकि इसी समय क्रिसमस भी आता है, पुराना साल जाने की पार्टी होती है और फिर नए साल के स्वागत के लिए भी बड़ा जश्न मनाया जाता है। लेकिन इस मौसम में मजे के साथ-साथ दिल की सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी हो जाता है। ताकि आप 2026 को एक हेल्दी हार्ट के साथ शुरू कर सकें।

आप पूरी तरह इंजॉय भी कर पाएं और दिल की सेहत भी बनी रहे, इसके लिए हमने सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल, मुंबई के कार्डियक सर्जन डॉक्टर बिपीनचंद्र भामरे से बात की। उन्होंने कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया जिनका ध्यान हार्ट प्रॉब्लम वालों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रखना चाहिए। सर्दियों में दिल पर क्या असर पड़ता है?हर साल की जाने वाली न्यू ईयर पार्टी दिल को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है? आदि-आदि। ये सभी सवाल उनसे पूछे गए। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर ने क्या कहा।

सर्दियों में दिल पर क्या असर पड़ता है?

डॉक्टर भामरे ने बताया कि 'ठंड बढ़ने पर शरीर की खून की नलियां सिकुड़ जाती हैं। इससे बीपी बढ़ता है और दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हाई बीपी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल या ब्लॉकेज वाले लोगों को सर्दियों में सीने में भारीपन, सांस फूलना या जल्दी थकान हो सकती है। आजकल 25-35 साल के युवा भी नींद की कमी, तनाव, ज्यादा काम और भारी खाने की वजह से दिल पर दबाव महसूस कर रहे हैं। न्यू ईयर पार्टियां भी दिल पर असर डाल सकती हैं।'

न्यू ईयर पार्टी दिल को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है?

  1. बहुत ज्यादा खाना

पार्टियों में हम सभी तला हुआ खाना, मिठाइयां और भारी भोजन बहुत ही ज्यादा खा लेते हैं। भारी खाना बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देता है और दिल पर दबाव डालता है। इससे सीने में दर्द, दिल की धड़कनों तेज होनाया दिल का दौरा पड़ने जैसी बीमारियों तक का खतरा हो सकता है।

  1. शराब और हैंगओवर का असर

पार्टियों में लोग शराब का सेवन भी करते हैं। जिसे पीने के बाद शरीर में पानी कम हो जाता है, दिल की धड़कन तेज हो सकती है और चक्कर आ सकते हैं। लोग इसे हैंगओवर समझ कर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ये दिल के लिए खतरनाक हो सकता है।

  1. स्मोक करना

कई लोग हेवी खाने के साथ ड्रिंक भी करते हैं और साथ ही साथ स्मोक भी करते हैं। ये तीनों मिलकर दिल पर बहुत ही ज्यादा दबाव डालते हैं। इससे दिल की धड़कन बिगड़ सकती है, सांस फूल सकती है और दिल का दौरा पड़ने का खतराबढ़ता है।

विंटर और पार्टी सीजन में दिल की केयर कैसे करें?

  1. हमेशा गर्म कपड़े पहनें
  2. अचानक ठंड में न जाएं
  3. पार्टी में बहुत ज्यादा न खाएं
  4. पार्टी में जाने से पहले हल्का नाश्ता कर लें
  5. शराब और सिगरेट से दूर रहें
  6. रात 10 बजे के बाद भारी खाना न खाएं
  7. सूप, सलाद और ग्रिल्ड चीजें चुनें
  8. तला-भुना और जंक फूड कम खाएं
  9. खाने के बाद 10 मिनट टहलें
  10. सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन तेज होना इनमें से कुछ भी लगे तो डॉक्टर से संपर्क करें
  11. बीपी, शुगर या कोलेस्ट्रॉल की दवाइयां समय पर लें
  12. रोज 7-8 घंटे की नींद जरूर लें

Highlights

  • आप क्या खा रहे हैं इससे हार्ट हेल्थ पर बहुत असर पड़ता है।
  • पार्टी के दौरान हेवी मील लेने से बचें
  • स्मोक या ड्रिंक करना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या मोटापे से हार्ट डिजिज का रिस्क बढ़ता है?

जी हां, मोटापा हार्ट डिजिज का एक रिस्क फैक्टर होता है।

हार्ट पेशेंट को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

हार्ट पेशेंट को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। हेल्दी डाइट लें और रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। हार्ट की रेगुलर चेकअप जरूर कराएं।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

हार्ट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। आपको धूम्रपान और शराब से भी पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

क्या बच्चों में हार्ट अटैक हो सकता है

हां बच्चों में भी हार्ट अटैक आना संभव है, हालांकि, इसके मामले वयस्कों की तुलना में दुर्लभ होते हैं।