... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 19, 2018 9:58 AM IST
दिन में सोने के फायदे व नुकसान। ©Shutterstock.
दिन में सोने को लेकर हर किसी के मन में सवाल रहता है कि सोना चाहिए या नहीं सोना चाहिए ? कुछ लोगों को दोपहर के समय सोने की आदत होती है और कुछ लोगों को नींद आती है तो सोना नहीं चाहते हैं। क्या आप जानते हैं दोपहर में सोने से फायदा हो सकता है ? जी हां सही पढ़ रहे हैं दोपहर के समय सोने से इंसान को फायदा होता है।
ये भी पढ़ेंः दूध, दलिया और काबुली चना से आती है अच्छी नींद।
इस बात के लिए लम्बे समय से शोध हो रहे हैं। इस बीच यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलवेनिया में साइकलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर फिलिप ने कहा है कि दोपहर की नींद न सिर्फ आपके आलस को दूर करती है, बल्कि आपके ओवरऑल परफॉर्मेंस को भी बेहतर करती है. दोपहर में नींद लेने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और इससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ेंः ड्राई आई सिंड्रोम क्या है ? कैसे मिलेगा इससे छुटकारा।
15 से 30 मिनट की झपकी आलस को दूर करने में कारगर है लेकिन अगर आप मानसिक रूप से भी थके हुए हैं तो आपको 90 मिनट की नींद लेनी चाहिए।
इतनी देर की नींद के बाद आप जाग सकते हैं लेकिन अगर आप इस अवस्था के बीच में ही उठ जाते हैं तो हो सकता है कि आप और भी ज्यादा थकान महसूस करें। रीसर्चर्स का कहना है कि वर्कआउट के तुरंत बाद सोने का आइडिया अच्छा नहीं है। वहीं वर्कआउट करने के बाद दिमाग तेज काम करने लगता है, ऐसे में नींद आने में परेशानी होगी। वर्कआउट के कम से कम 2 घंटे के बाद ही आपको सोने जाना चाहिए। ध्यान रहे कि अगर आपको दोपहर में सोने की जरूरत महसूस नहीं होती है तो न सोएं. हर किसी को इसका फायदा नहीं होता है।
ये भी पढ़ेंः एंटीबायोटिक रेसिस्टेंट होने के क्या हो सकते हैं घातक परिणाम ?
ये भी पढ़ेंः ठंड की शुरुआत में क्या आपको भी लगने लगती है उदासी ?
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में अचानक शुरू हो रहा है ये दर्द तो हो सकते हैं ये कारण।
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।
ये भी पढ़ेंः कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।