क्यों पीरियड्स कभी-कभी समय पर नहीं आता?

पीरियड्स देर से होने से क्या-क्या लक्षण होते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 8, 2017 9:45 AM IST

जिनके पीरियड्स समय पर आते है वे तो खुशनसीब होते हैं। 28 दिन का चक्र खत्म होते हैं पीरियड के लिए इंतजार करने लगते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके पेट के नीचले हिस्से में दर्द तो होने लगता है लेकिन पीरियड्स नहीं होता। ये अवस्था बहुत ही परेशान करने वाली होती है क्योंकि पीरियड्स शुरू होने के दो-तीन पहले से पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। क्योंकि ऐसे समय महिलाओं को पीरियड्स के लक्षण तो महसूस होते हैं लेकिन ब्लड फ्लो नहीं हो पाता है। पेट के नीचले हिस्से में ब्लड ऐसा लगता है ब्लड जमा हो गया है और भारी जैसा महसूस होने लगता है।

यानि पीरियड के रूक जाने वाले लक्षण के बाद जब पीरियडहोता है तब बहुत ही मेंट्रूयल क्रैम्प होता है। पूरा पेट दर्द से फटने लगता है और ऐसा लगता है खड़ा नहीं हुआ जायेगा। दूसरे लक्षण में पेट के नीचले हिस्से में सूजन के साथ छूने पर गर्म जैसा महसूस होता है। तीसरा लक्षण दाग लगने की ज्यादा संभावना होती है। जब पीरियड का दर्द शुरू होता है तब लड़कियां ब्राउन कलर का ब्लड निकलने की शिकायत करती है। चौथा लक्षण होता है पेट के पसलियों के दाहिने तरफ और ऊपर के पेट में बहुत ज्यादा दर्द होता है। ऐसा होने पर सचमुच उसके चक्र में कुछ बाधा है ऐसा महसूस होता है। असल में जिस दिन शुरू होने का डेट रहता है उसके दो-तीन बाद होता है।

वैसे ये कोई मेडिकल कंडिशन नहीं है ये बिल्कुल आम बात है। जब आप गुगल पर सर्च करेंगे तो ऐसे सवाल बार-बार आते हैं कि पीरियड समय पर नहीं हो रहा क्या करें आदि। गायनाकॉलोजिस्ट माया लुल्ला का कहना है कि ये कंडिशन बिल्कुल नॉर्मल है। अविवाहित महिलाओं के गर्भाशय थोड़े संकुचित होते हैं इसलिए कभी-कभी ये प्रॉबल्म हो जाता है। एक बार बच्चे को जन्म देने के बाद ये संकुचन कम हो जाता है ब्लड का फ्लो बेहतर तरीके से होने लगता है।

डॉ. लु्ल्ला का कहना है कि दर्द को कम करने का एक ही उपाय है कि आप अपने डायट पर ध्यान दें और नमक का सेवन कम करें। पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। हां कभी-कभी पीरियड्स के दौरान मुँह सूज जाता है।

Read this in English

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.