क्यों पीरियड्स के दौरान वैजाइना में होती है पागलपन जैसी खुजली

पीरियड्स खत्म होने के समय या शुरू के दिनों में कौन-से समय खुजली होती है ज्यादा?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 14, 2017 12:50 PM IST

खुजली की बात सुनते ही शायद आप मुँह सिकुड़ लेंगे, लेकिन ये प्रॉबल्म लगभग सभी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होता है। मेंस्ट्रूयल के दौरान वैजाइनल इचीनेस यानि वैजाइना में खुजली इतना होता है हाथ रोकने का मन ही नहीं करता। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इस बारे में गायनाकॉलोजिस्ट डॉ. अरूंधति धर विस्तार से बता रही हैं।

पुराने खून का देर से आना-  अक्सर जब पीरियड्स के दौरान देर से पुराना ब्लड निकलता है तब वैजाइना में बहुत ज्यादा खुजली का एहसास होता है। या पीरियड्स खत्म होने के समय भी यही प्रॉबल्म होता है।

सूजन बहुत ज्यादा होना- पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा खुजली होने का एक और कारण है सूजन। पीरियड के दौरान जब शरीर में बहुत ज्यादा सूजन होता है तब खुजली होती है।

यीस्ट इंफेक्शन- वैजाइना में यीस्ट या बैक्टिरीया बहुत ज्यादा होने के कारण यीस्ट इंफेक्शन या बैक्टरीयल वैजाइनोसिस होता है। इसके लिए आपको तुरन्त डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि डॉक्टर इसकी जांच करें। अगर जांच पॉजिटिव निकला तो वह दवा देंगे और नेगेटिव हुआ तो उससे आराम पाने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू करना चाहिए।

नैपकीन पैड के कारण हो सकता है रियेक्शन- क्या आपको पता है कि पीरियड्स के दौरान खुजली होना आम बात होता है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि वल्वा में खुजली हो रहा है तो वह पैड के कारण ही हो रहा है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि इसके कारण ऐसा हो रहा है तो खुशबू वाला पैड इस्तेमाल करना छोड़े। अगर तब भी खुजली कम नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से तुरन्त संपर्क करें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source