Diabetes की जांच का सही तरीका कौन-सा है?

आप ग़लत तरीके से तो डायबिटीज़ का पता लगाने की कोशिश न करे?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 21, 2017 1:03 PM IST

जब आपका डॉक्टर आपको डायबिटीज़ का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहता है, तो आप क्या करते हैं? पास की किसी लैब में जाते हैं, उन्हें ब्लड सैम्पल देते हैं, रिपोर्ट लेते हैं और उसे अपने डॉक्टर को दिखाते हैं। यही तरीका है ना ब्लड टेस्ट का (जिसे हम कई साल से करते आ रहे हैं)?  क्या आपने डॉक्टर से पूछा कि रक्त में ग्लूकोज की जांच कराने के लिए कौन-सा टेस्ट आपके लिए बेहतरीन है? क्या आपने कभी अपने डॉक्टर से डायबिटीज़ के डायगॉनस्टिक के लिए सही टेस्ट या आदर्श टेस्ट के बारे में पूछा है? अगली बार जब कोई डॉक्टर आपके परिवार या दोस्तों को डायबिटीज़ या मधुमेह की जांच के लिए बल्ड टेस्ट कराने की सलाह देता है, तो आप इन कुछ चीजों को ध्यान में रखें।

डॉ. प्रदीप गाडगे, डायबेटोलॉजिस्ट, श्रेया डायबिटीज सेंटर, मुंबई का कहना है कि मधुमेह का पता लगाने के लिए आदर्श परीक्षण ओरल ग्लूकोज़ टॉलरेंस टेस्ट (oral glucose tolerance test) है। लेकिन दुर्भाग्य से, यह हमेशा संभव नहीं है क्योंकि परीक्षण महंगा है और बोझिल हो जाता है। दरअसल टेस्ट  के लिए, आपको ग्लूकोज का इंजेक्शन दिया जाता है या ग्लूकोज खिलाया जाता है, और उसके बाद 30-30 मिनट या हर एक घंटे में ब्लड ग्लूकोज स्तर की जांच की जाती है। आमतौर पर हमारे देश में डायबिटीज़ का पता लगाने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला टेस्ट हैं- फास्टिंग ब्लड शुगर (यानि खाली पेट रक्त की जांच) और पोस्ट-लंच (या भोजन के बाद ब्लड शुगर की जांच)

डायबिटीज़ का पता लगाते समय एक और महत्वपूर्ण बात होती है अलग-अलग रिपोर्टों को जमा करना और डॉक्टर से बात करना। जैसे, अगर मरीज का फास्टिंग ब्लड शुगर का स्तर 126 मिलीग्राम / डीएल से अधिक है, तो उसे डायबिटीज़ हो सकता है। अगर पोस्ट-लंच ब्लड ग्लूकोज़ रीडिंग 200 मिलीग्राम/ डीएल से अधिक है या साधारण ब्लड शुगर 200 मिलीग्राम / डीएल या एचबीए1सी रीडिंग 6.4 से अधिक है, तो मरीज को डायबिटीज़ हो सकता है। इसलिए अगर एक रोगी इन 3 मानदंडों में से किसी एक में भी फिट बैठता है, तो मरीज को डायबिटीक घोषित करने से पहले उसकी एक बार और बेहतर तरीके से जांच कराएं। मधुमेह या डायबिटीज़ की जांच के समय हर डॉक्टर को इस तरीके से काम करना चाहिए।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.