
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 26, 2021 9:48 PM IST
पेशाब को रोक कर रखने से सेहत को होने वाले नुकसान।
Holding Urine Side Effects in Hindi: पेशाब करना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि शरीर से इसके जरिए टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। पेशाब (Urine) ना आए, तो गंभीर बात होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। बार-बार पेशाब आना भी सही नहीं है, वह भी तब, जब आप लिक्विड चीजें भी ना ले रहे हों। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बार-बार पेशाब करने से कतराते हैं। ऐसे लोग घंटों यूरिन को रोककर रखते हैं।
पेशाब (Pee) को कभी-कभी रोकना परेशानी नहीं है, लेकिन आप ऐसा बार-बार करते हैं, तो ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। पेशाब का शरीर से बाहर नहीं निकलने पर ब्लैडर पर बुरा असर होता है। इससे किडनी, ब्लैडर आदि में संक्रमण हो सकता है। आइए जानते हैं, पेशाब को देर तक रोके रखने की आपकी आदत से शरीर के साथ क्या होता है (holding urine side effects) और किन अंगों को हो सकता है नुकसान (Holding Urine Bad Effects on Health) ....
यदि आप पेशाब (Peshab ko rok kar rakhne ke nuksan) नहीं जाते हैं, तो इसका निगेटिव असर आपके ब्लैडर पर पड़ता है। इसमें संक्रमण हो सकता है। ब्लैडर की मांसपेशियां पेशाब को रोक कर रखती हैं, लेकिन बार-बार पेशाब रोके रखने की आदत ब्लैडर की मांसपेशियों को कमजोर (Holding Urine Side Effects in Hindi) कर सकता है। इससे पेशाब जब भी ब्लैडर में एकत्रित होगा, वह लीक करने लगेगा।
यदि आप पेशाब को चार-पांच घंटे भी रोक कर रखते हैं, तो इसका असर किडनी पर पड़ता है। ब्लैडर में जमे यूरिन में मौजूद बैक्टीरिया किडनी में पहुंचकर उसे संक्रमित कर सकते हैं। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने का भी कारण बनता है, जिससे किडनी में इंफेक्शन (Holding Urine Bad Effects on Health) हो सकता है।
पेशाब या यूरिन को देर तक शरीर के अंदर रोककर रखना सही (peshab rokne ke nuksan) नहीं है। यूरिन में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ा सकते हैं।
यूरिन को रोकने (Holding Pee) से ब्लैडर के स्ट्रेच होने की संभावना बढ़ जाती है, जो सही नहीं है। इससे ब्लैडर धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। यदि आप हर दिन ही पेशाब को 4-5 घंटे रोके रहते हैं या फिर रात में भी आलस के कारण पेशाब करने के लिए नहीं उठते हैं, तो ऐसा करना आपको ही नुकसान पहुंचा सकता है।
पेल्विक फ्लोर मसल्स भी पेशाब रोकने (Holding Pee side effects) से धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं, जिससे ब्लैडर अधिक देर तक पेशाब रोकने की क्षमता को खो देता है।
पेशाब में जलन और बार-बार यूरिन आना, इस खतरनाक रोग के हो सकते हैं संकेत