कितनी देर तक करना चाहिए दांतों को ब्रश ?

 सही तरीके से ब्रश करना केवल बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, दांतों की देखरेख हर उम्र में सही तरीके से करने चाहिए। आमतौर पर, ज़्यादातर लोग  दिन में 2 बार अपने दांतों को ब्रश करते हैं। लेकिन,  अगर आपको लगता है कि अपने दांतों को ज़ोर से ब्रश करके आप दांतों में फंसे भोजन के सभी कण और कीटाणुओं को साफ कर देंगे, तो आपको इस बारे में दोबारा सोचने की ज़रूरत है। जी हां अपने दांतों पर ताकत लगाने से आपका फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। कैसे? बता रही हैं सुप्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. निकिता गोयल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2020 3:04 PM IST

अच्छी ओरल हेल्थ (Oral Health Mistakes) के लिए ब्रशिंग (Brushing Mistakes) की मदद ली जाती है। दांतों को ब्रश करके हम उन पर जमा प्लैक और  गंदगी की सफाई कर सकते हैं।  इसी तरह, दांतों में बैक्टेरिया और कैविटीज़ की सफाई करना भी ब्रशिंग (Brushing Mistakes) की मदद से आसान हो जाता है। इसीलिए, बच्चों को बचपन से ही ब्रश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।  सही तरीके से ब्रश करना केवल बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, दांतों की देखरेख हर उम्र में सही तरीके से करने चाहिए। (Brushing Mistakes)

आमतौर पर, ज़्यादातर लोग  दिन में 2 बार अपने दांतों को ब्रश (Brushing Mistakes) करते हैं। लेकिन,  अगर आपको लगता है कि अपने दांतों को ज़ोर से ब्रश करके आप दांतों में फंसे भोजन के सभी कण और कीटाणुओं को साफ कर देंगे, तो आपको इस बारे में दोबारा सोचने की ज़रूरत है। जी हां अपने दांतों पर ताकत लगाने से आपका फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। कैसे? बता रही हैं सुप्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. निकिता गोयल।

दांतों को ब्रश करते समय ना करें ये ग़लतियां (Brushing Mistakes) :

बहुत ताकत लगाकर ब्रश करना (Oral Health Mistakes):

आपके अपने दांतों पर बहुत ज़्यादा ताकत लगाकर ब्रश करने से आपकी ओरल हेल्थ में कोई सुधार नहीं होनेवाला है। इसी तरह दांतों को ज़्यादा समय तक  ब्रश करना भी अच्छा नहीं होता। दांतों पर ताकत लगाने से आपका टूथ एनेमल और आपके मसूड़ों के ऊतकों या टिश्यूज़ को भी नुकसान हो सकता है, खासकर यदि आप अपने दांत को किसी सख्त टूथब्रश से साफ कर रहे हैं।

बहुत कम या बहुत ज़्यादा समय तक ब्रश करना:  

अपने दांतों को कब तक ब्रश करना चाहिए? इस बात को लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं। डॉ. निकिता गोयल कहती हैं कि, अपने दांतों को दिनभर में 2-3 बार और 2-3 मिनट से ज़्यादा कभी ब्रश ना करें।

ग़लत तरीके से ब्रशिंग करना:

अक्सर, लोगों को पता ही नहीं होता कि दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है। इसीलिए, समस्या की शुरुआत यहीं से हो जाती है। ऐसे में डॉ. निकिता की बात सुनें,   मुंह को 4 हिस्सों में विभाजित करें और प्रत्येक हिस्से में हर तरफ, हर कोने में सभी सतहों को साफ करने के लिए कम से कम 30 सेकंड तक ब्रश करें। दांत की बाहरी, आंतरिक और चबाने वाली सतहों को ब्रश करें। याद रखें, ऊपर से नीचे ब्रश करते हुए दांतों और मसूड़ों को एकसाथ ब्रश न करें, क्योंकि यह आपके मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और दांतों पर खरोंच और रगड़ लग सकती है। साथ ही अपनी जीभ को भी ज़रूर साफ़ करें, क्योंकि जीभ के कोनों और दरारों में बैक्टेरिया पनप सकता है।

ब्रश करते समय ध्यान में रखें ये बातें:

  • हमेशा एक महीने बाद अपने ब्रश बदल दें क्योंकि एक फैला या घिसा हुआ ब्रश आपके मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • इसके अलावा, नरम ब्रश खरीदें, जो दांतों की सफाई के दौरान मसूड़ों और दांतों पर हल्का दबाव बनाता हो। छोटे-हेडवाले ब्रश आपके मुंह के सभी हिस्सों में बेहतर तरीके से पहुंच सकते हैं- यहां तक कि उन मुश्किल कहे जानेवाले कोनों में भी। ब्रिसल्स के किनारे गोल होने चाहिए और नरम या हल्के कठोर होने चाहिए।
  • धीरे-धीरे गोलाई में ब्रश घुमाते हुए आगे और पीछे ब्रश करें। बहुत कठोर बनने से आपके दांत और साथ ही आपके मसूड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

Toothache: दांत के दर्द से हैं परेशान, तो लौंग का करें इस्तेमाल इन 3 तरीको से, मिलेगा झटपट आराम ।

Weight Loss: वेट लॉस के लिए पीना चाहते हैं ग्रीन टी, पर पसंद नहीं उसका स्वाद? ग्रीन टी में मिलाएं ये 2 चीज़ें, हमेशा पीएंगे Green Tea ।

Food for Diabetics: डायबिटिक फ्रेंडली फ्रूट है चेरी, सीमित मात्रा में खाएंगे, तो हाई ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना होगा आसान।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source