... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 15, 2019 5:41 PM IST
हम छोटे बच्चों को प्यार से गले लगाते हैं, इस तरह हम उन्हें अपनी पॉजीटिव एनर्जी देते हैं। जापान में भी इसका खूब प्रचार-प्रसार हुआ, जिसे रेकी कहा गया। ©Shutterstock.
जिम्मेदारियों, दौड़-भाग और अपेक्षाओं की गुत्थमगुत्था जब तनाव का रूप ले लेती है तब व्यक्ति को जरूरत होती है किसी ऐसे व्यक्ति की जो उसे प्यार से गले लगा ले। पर जब सभी दौड़ रहे हों तो यह तनावमुक्त झप्पी आखिर होगी किसके पास। इसी जरूरत को कुछ लोगों ने समझा और 'टच थेरेपी' एवं 'कडलिंग' जैसे नए प्रोफेशन्स की शुरूआत हुई। हालांकि भारत में 'स्पर्श चिकित्सा' सर्दियों पुरानी है पर अब कडलिंग और टच थेरेपी को अपनाकर लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - ‘चरण स्पर्श’ के फायदे जानते हैं आप ? दिल्ली में हुआ यह विशेष कार्यक्रम
क्या है टच थेरेपी
प्राचीन आध्यात्मिक पद्धतियों में टच थेरेपी स्परर्श चिकित्सा का अत्यधिक महत्व माना गया है। स्पर्श चिकित्सा प्राण शक्ति पर आधारित है। स्पर्श चिकित्सा जिस ऊर्जा से होती है वो वही शक्ति है जो ब्रह्माण्ड में प्रत्येक जीव की सृष्टि एवं उसका पोषण करती है। इसके बारे में ऋगवेद में उल्लेख मिलता है। सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद देने से लेकर मालिश तक स्पर्श चिकित्सा का ही हिस्सा हैं। हम छोटे बच्चों को प्यार से गले लगाते हैं, इस तरह हम उन्हें अपनी पॉजीटिव एनर्जी देते हैं। जापान में भी इसका खूब प्रचार-प्रसार हुआ, जिसे रेकी कहा गया। वहीं चीन में इसे ची कहा जाता है, तो रूसी लोग इसे बायोप्ला्मिज्मिक ऊर्जा कहते हैं।
यह भी पढ़ें – सात समंदर पार जाकर भी भारतीयों ने नहीं छोड़ी ये आदत, बच्चों को होता है लाभ
नकारात्मक ऊर्जा को अपनी पॉजीटिविटी के द्वारा नष्ट किया जा सकता है। यह ऊर्जा सहस्त्रार से प्रवेश करती हुई आज्ञाचक्र, विशुद्धि चक्र और फिर अनाहत चक्र जो कि हमारे हृदय कि पीछे स्थित है उस चक्र के माध्यम से हथेलियों में उतरती है। स्पर्श चिकित्सा् एक आध्यायत्मिक चिकित्सा पद्धति है। इससे व्यक्ति तनावमुक्त हो सकता है।
इससे लोगों के जीवन में तनाव कम होता है। रॉबिन अमेरिका में प्रोफेशनल कडलिस्ट हैं। ©Shutterstock
रॉबिन ने बनाया स्पर्श को प्रोफेशन
अमेरिका के कान्सास की रहने वाली रॉबिन स्टीन लोगों को गले लगाकर लाखों रुपये महीना कमा रही हैं। रॉबिन स्टीन लोगों को गले लगाकर उनका तनाव दूर करती हैं। इस बारे में रॉबिन कहती हैं कि वह लोगों को सीने से लगाकर टच थेरेपी देती हैं। इससे लोगों के जीवन में तनाव कम होता है। रॉबिन अमेरिका में प्रोफेशनल कडलिस्ट हैं। वे एक घंटे तक गले से लगाकर टच थेरेपी देने के लिए 80 डॉलर तक (करीब 5600 रुपये) चार्ज लेती हैं। इस प्रोफेशन को कडलिंग/स्नगलिंग कहा जाता है। वह वेबसाइट के जरिए अपने क्लाइंट से संपर्क करती हैं। रॉबिन के लोगों को गले लगाने के कुछ नियम हैं। रॉबिन बताती हैं कि वह पूरे कपड़े पहने हुए लोगों को ही गले लगाती हैं।
यह भी पढ़ें – भारत में बढ़ रहा है शाकाहार के प्रति रुझान, जानें इसके पांच बड़े फायदे
ऐसे करती हैं तनाव दूर
रॉबिन 48 साल की हैं और उन्होंने कडलिस्ट की पूरी ट्रेनिंग हासिल की है। वह लोगों को हग (गले लगाने) के लिए एक सप्ताह में लगभग 45 घंटे खर्च करती हैं। रॉबिन के गले लगाने का एक सेशन 1 घंटे से लेकर 4 घंटे तक का होता है। इस दौरान आपको वह केवल हग करती हैं। आप भी हग के अलावा कुछ और नहीं कर सकते हैं। रॉबिन का कहना है कि इस काम को करके मुझे खुशी मिलती है। हग करने से स्ट्रेस दूर होता है। उनके मुताबिक, उन्हें हग करने वालों में सिंगल, शादीशुदा, तलाकशुदा, सीनियर सिटिजन, हर तरह के लोग शामिल होते हैं।
स्पर्श चिकित्सा से कडलिंग पार्टी तक
स्पर्श चिकित्सात यूं तो सदियों पुरानी है और दुनिया भर में अलग-अलग नामों से जानी जाती है। लेकिन इस तरह गले लगाकर किसी को टच थेरेपी देने का चलन कुछ ही समय पहले शुरू हुआ है। 2003 में न्यूयॉर्क में कडलिंग पार्टी का चलन शुरू हुआ था। आज इंटरनेट पर तमाम कडलिंग वेबसाइट हैं, जहां से यह सेवा हासिल की जा सकती है।