क्‍या आप भी खाने में ऊपर से डालते हैं नमक, तो जान लें यह भी

नमक की सही और संतुलित मात्रा रखती है स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 19, 2018 8:39 AM IST

कोई भी चीज अगर ज्यादा मात्रा में ली जाए तो वह नुकसान पहुंचा सकती है। यह बात नमक पर भी लागू होती है। नमक सोडियम क्लोराइड से मिलकर बना मिनरल है। हम सभी जानते हैं कि नमक स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा इनग्रीडिएंट है जिसको एकदम पर्फेक्ट अमाउंट में लेना चाहिए। मात्रा जरा सी ज्यादा या जरा सी कम होने पर शरीर को इतना नुकसान पहुंचा सकती है कि आपने सोचा भी नहीं होगा।

बिना पके नमक के साइड इफेक्ट्स

नमक ज्यादा मात्रा में लेने से ब्लड प्रेशर, स्टमक कैंसर, मोटापा और दमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना पके नमक की अगर ज्यादा मात्रा ली जाए तो दिल की बीमारी से लेकर किडनी तक की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, यह सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम दोनों को नुकसान पहुंचाता है।

क्‍यों न करें ऐसा

माना जाता है कि खाना बनने के बाद ऊपर से नमक डालने से सिर्फ हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें आती हैं। जब नमक पक जाता है तो आयरन का स्ट्रक्चर सरल हो जाता है और पचाने में आसानी होती है। बिना पके नमक में आयरन स्ट्रक्चर वैसा ही रहता है और शरीर पर दवाब बना कर ब्लड प्रेशर और हायपर टेंशन बढ़ा देता है।

यह भी पढ़ें – एंटी स्‍ट्रेस है यह विटामिन, न होने दें इसकी कमी

कम नमक के भी हैं नुकसान

जिस तरह ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर और हायपर टेंशन जैसी समस्याएं होती हैं उसी तरह शरीर में नमक की कमी से मौत तक हो सकती है। स्टडी के मुताबिक जो लोग जरूरत से कम नमक खाते हैं उनमें कार्डियोवस्कुलर और दूसरी वजहों से मरने की संभावना ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें - गर्भावस्‍था में न हो विटामिन ई की कमी, वरना रुक सकता है बच्‍चे का विकास

...तो कितना नमक खाया जाए

हेल्थ एक्सपर्ट्स और अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के मुताबिक, एक वयस्क को रोजाना दो चम्मच तक नमक लेना चाहिए। जिनको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें 1/2 चम्मच नमक रोजाना लेना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source